Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 31, 2026

    एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    July 31, 2026

    सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोर

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह, कैंपेनिंग में भी नहीं गईं नाराज कुमारी शैलजा, सामने आई वजह
    Chhattisgarh

    हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह, कैंपेनिंग में भी नहीं गईं नाराज कुमारी शैलजा, सामने आई वजह

    News EditorBy News EditorSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह की बात सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। खबर है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट के लोगों को टिकट वितरण में मिली वरीयता से कुमारी शैलजा नाराज हैं और अभी तक कैंपेनिंग में नहीं गई हैं।

    क्या है नाराजगी की वजह?

    सूत्रों का दावा है कि हुड्डा के अलावा बाकी सभी नेताओं को टिकट वितरण में नजरंदाज किया गया। शैलजा खुद उकलाना से चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। पार्टी, शैलजा के भतीजे हर्ष को उकलाना से टिकट देने को तैयार थी लेकिन शैलजा इसके लिए राजी नहीं हुईं।

    कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में 90 में से केवल 7 ही उम्मीदवार हैं, जो कुमारी शैलजा के करीबी माने जाते हैं, जिसमें चार मौजूदा विधायक हैं और 3 नए चेहरे शामिल हैं। 90 में 78 के करीब उम्मीदवार हुड्डा गुट के हैं, 7 शैलजा, 2 सुरजेवाला और कुछ कैंडिडेट आलाकमान की तरफ से तय किए गए हैं जो इनमें से किसी नेता के करीबी नहीं हैं।

    हालही में हुड्डा ने इंडिया टीवी से की थी बात

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जीत के दावे भी किए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में है। उन्होंने कहा था कि लोकसभा में बीजेपी हाफ हुई, विधानसभा में साफ हो जाएगी।

    भूपेंद्र हुड्डा ने भारी बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया था। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है। यहां हमने प्रयास किया, लेकिन जब नेगोसिएशन होता है, तब हक से ज्यादा मांगेंगे तो बात कैसे बनेगी। गठबंधन का प्रयास था, लेकिन हो नहीं पाया। मैं समझता हूं कि वो चाहते नहीं थे।

    हरियाणा में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर उन्होंने कहा था, ‘कांग्रेस पार्टी को इससे कोई मतलब नहीं। मनभेद नहीं है। पार्टी जो फैसला कर दे उसे सब मानते हैं।’ कुमारी शैलजा की ओर से सीएम पद की दावेदारी पर हुड्डा ने कहा, “हर इंसान में अच्छाई होती है। जो विधायक चुने जाएंगे, जो ऑब्जर्वर आएंगे उनका मत लिया जाएगा। फिर हाईकमान फैसला करेगा।” 90 में से 78 टिकट अपने समर्थकों को दिए जाने पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने जो पॉलिसी बनाई थी कि जिताऊ और टिकाऊ को टिकट मिले, उन्हें टिकट मिला है। वो कांग्रेस के मजबूत कैंडिडेट हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 31, 2026

    एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    July 31, 2026

    सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोर

    July 31, 2026

    कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 01 अगस्त 2026 से प्रतिदिन 18249/18250 नंबर के साथ चलेगी

    July 31, 2026

    Pushpak Express News: पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट की खिड़की पर लटका मिला यात्री का शव, कोरबा से था मृतक

    July 31, 2026

    CG High Court : छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को राहत, हाईकोर्ट ने 120 दिनों में एरियर भुगतान का आदेश दिया

    July 31, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 31, 2026

    एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    July 31, 2026

    सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोर

    July 31, 2026

    कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 01 अगस्त 2026 से प्रतिदिन 18249/18250 नंबर के साथ चलेगी

    July 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.