Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस मुहूर्त में कर लें तर्पण, भूले-बिसरे सभी पितरों की आत्मा होगी शांत
    Featured

    सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस मुहूर्त में कर लें तर्पण, भूले-बिसरे सभी पितरों की आत्मा होगी शांत

    News EditorBy News EditorSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सर्वपितृ अमावस्या पितृ पक्ष की विशेष तिथियों में से एक है। इसको महालय अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में सभी पितरों की आत्माओं की शांति के लिए यह दिन विशेष रूप से समर्पित दिन है।  यह तिथि श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन आती है। आपको बता दें कि, भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से लेकर आश्विन महीने की अमावस्या तक पितृपक्ष चलता है। वहीं अमावस्या तिथि इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन उन सभी पूर्वजों का तर्पण (श्राद्ध) किया जाता है जिनका श्राद्ध किसी विशेष तिथि पर नहीं हो पाया हो, या जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है। आइए जान लेते हैं कि, साल 2024 में यह तिथि कब है और किस समय इस दिन पूर्वजों का तर्पण किया जाना चाहिए।

    सर्वपितृ अमावस्या तिथि और श्राद्ध करने का मुहूर्त

    साल 2024 में सर्वपितृ अमावस्या तिथि 2 अक्तूबर को है। हालांकि, अमावस्या तिथि 1 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी, लेकिन उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध 2 अक्टूबर को रखा जाना ही सही रहेगा। इस दिन तर्पण के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 1 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस दिन 11 बजकर 45 मिनट से 14 बजकर 24 मिनट तक कुतुप मुहूर्त में भी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है।

    सर्वपितृ अमावस्या का महत्व
    सर्वपितृ अमावस्या का दिन पितृपक्ष के दौरान बेहद खास होता है। इस दिन श्राद्ध करने से सभी भूले-बिसरे पितरों की आत्मा भी शांत हो जाती है। इसके साथ ही जिन पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है या जिनकी मृत्यु दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा आदि में हुई है उनका श्राद्ध भी इसी दिन किया जाता है। इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने से पितृ दोष से आपको मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया श्राद्ध कर्म आपके पूरे परिवार के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन पितरों का तर्पण करने के साथ ही आपको अनाज, धन, वस्त्र आदि का दान भी करना चाहिए। ये कार्य करके पितरों की आत्मा तृप्त होती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्त होता है।

    कैसे करें तर्पण 
    इस दिन तर्पण करने वाली जगह को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद वहां दीपक जलाएं। अपने पूर्वजों की तस्वीर उस स्थान पर लगाएं और उन पितरों के साथ ही सभी पितरों का ध्यान करें। इसके बाद पितरों को जल अर्पित करें। साथ ही इस दिन पितरों का प्रिय भोजन बनाएं और इस भोजन का भोग उन्हें लगाएं। इसके बाद ब्राह्मण, गाय, कौए आदि को के लिए भी भोजन रखें। इस सरल विधि से भी अगर आप पितरों को तर्पण देते हैं, तो उनकी आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, युवाओं से किया नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान

    August 2, 2026

    CG News : सोने की बाली ढूंढने के टोटके का वीडियो बना मुसीबत, शिक्षिका पर गिरी निलंबन की गाज

    August 2, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.