Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई तेज, रायपुर में आज 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; कुछ जगह बारिश के आसार

    October 9, 2026

    *अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।

    October 9, 2026

    टीबी उन्मूलन के लिए ‘जोश’ टीमों का राष्ट्रीय अभियान शुरू

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बिना ढंके राखड़ परिवहन करने वाले और ओवर लोडेड वाहनों पर की जाए कार्यवाही : कलेक्टर*
    Chhattisgarh

    बिना ढंके राखड़ परिवहन करने वाले और ओवर लोडेड वाहनों पर की जाए कार्यवाही : कलेक्टर*

    News EditorBy News EditorOctober 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 01 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि फ्लाईऐश का परिवहन करने वाले वाहनों को पन्नी या तिरपाल से ढंककर ही ले जाएं। खुले वाहन में परिवहन करने पर प्रदूषण तो फैलता ही है इसके साथ ही राखड़ उड़ने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी सर्व, खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि बिना ढंके राखड़ का परिवहन करने वाले तथा ओवर लोडेड वाहनों को नियमानुसार सीज़ करने एवं अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही की जाए।

    कलेक्टर ने जनपद पंचायत पोड़ी, पाली व कटघोरा के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की सूची बनाकर तथा शिविर लगाकर आधार अपडेट करने तथा शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश जनपद सीईओ तथा अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में शिविर लगाकर 15 दिवस में आधार अपडेट तथा शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी सर्व को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाएं। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सर्व को लक्ष्य निर्धारित कर जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं सचिवों के विरूद्ध लंबित कर वसूली के मामलों में तेजी लाते हुए वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि प्रथम चरण में पसान, लेमरू, श्यांग के पीएचसी एवं सीएचसी में विद्युत व्यवस्था हेतु क्रेडा को प्रस्ताव भेजें।

    उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी तथा एसडीएम को निर्देश दिए। पीएम जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, आधार सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। सभी तहसीलदारों को वनाधिकार पत्रक संबंधी रिकॉर्ड को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को निर्देशित किया कि वर्ष 2015 के बाद के ऐसे प्रकरण जिनके रिकॉर्ड दुरूस्त हैं, उनके वनाधिकार पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए हितग्राहियों को काबिज कराएं। कलेक्टर ने कहा कि यदि गांव में कोटवारी जमीन है तो वह प्रारंभ से ही अहस्तांतरणीय जमीन है। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि गांव में जिस भूमि में वन ट्रांजेक्शन हुआ है उसका नामांतरण निरस्त किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण की जाए। ग्राम पंचायत सिरमिना एवं अमझर में आयोजित शिविर स्थल में विद्यालय की बाउण्ड्री वॉल बनाने के लिए आरईएस को इस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, समय सीमा की बैठक में प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का उचित निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर श्री श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई तेज, रायपुर में आज 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; कुछ जगह बारिश के आसार

    October 9, 2026

    *अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।

    October 9, 2026

    टीबी उन्मूलन के लिए ‘जोश’ टीमों का राष्ट्रीय अभियान शुरू

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पोड़ीशंकर में शिविर आयोजित

    October 9, 2026

    09 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 9, 2026

    घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई तेज, रायपुर में आज 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; कुछ जगह बारिश के आसार

    October 9, 2026

    *अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।

    October 9, 2026

    टीबी उन्मूलन के लिए ‘जोश’ टीमों का राष्ट्रीय अभियान शुरू

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पोड़ीशंकर में शिविर आयोजित

    October 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.