Saturday, October 25, 2025

Chhattisgarh : क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने ब्राउन शुगर किया आर्डर, सप्लायर दबोचा गया फिल्मी अंदाज में

भिलाई : दुर्ग पुलिस ने सूखे नशे का कारोबार करने वाले मास्टर माइंड शेरा उर्फ शेर सिंह को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। शेरा को पंजाब राज्य के अमृतसर से ब्राउन शुगर (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 5 लाख रुपए का चिट्टा जब्त किया गया है।

मामले खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले में सूखा नशा तेजी से बढ़ रहा था। इसे रोकने के लिए उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया था। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि भिलाई का रहने वाला शेरा उर्फ शेर सिंह इस अवैध कारोबार का मास्टर माइंड है।

इसके बाद पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। उन्हें उसके बारे में काफी क्लू भी मिले। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शेरा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया। क्राइम की टीम खुद खरीददार बनी और उससे संपर्क की। पुलिस ने उससे बड़ी मात्रा में चिट्टा की डिमांड की। डील तय होने के बाद शेरा चिट्टा लेने के लिए पंजाब राज्य के अमृतसर के दालम गांव गया। जब वो वहां से लौट रहा था, तो पुलिस ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने 5 लाख रुपए की कीमत का ब्राउन शुगर जब्त किया। शेरा के साथ उसे माल सप्लाई करने वाले दो लोग जोधा सिंह और लवप्रीत सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -