Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से इनोवा का नुकसान, बाल-बाल बचे जिला पंचायत अध्यक्ष

    August 27, 2026

    Nepal Flood : नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    August 27, 2026

    CG NEWS : केंद्रीय जेल रायपुर में राखी को लेकर विशेष व्यवस्था, मुलाकात से पहले होगी तीन चरणों में सुरक्षा जांच

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कांग्रेस और BJP की तू-तू, मैं-मैं में छा गई मातूराम हलवाई की जलेबी, क्या राहुल गांधी ने बदल दी किस्मत?
    Chhattisgarh

    कांग्रेस और BJP की तू-तू, मैं-मैं में छा गई मातूराम हलवाई की जलेबी, क्या राहुल गांधी ने बदल दी किस्मत?

    News EditorBy News EditorOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : आज सूरज का उजाला हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए नया सवेरा लेकर आने वाला है। दोनों राज्यों में चुनावों के नतीजे आने के साथ ही लोकतंत्र के महायज्ञ का उद्यापन भी होगा। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। कांग्रेस अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रही है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में लड्डू बांटे। उन्होंने जीत के जश्न के लिए लड्डुओं के साथ ही जलेबी का भी आर्डर दिया था। ये ऑर्डर गोहाना के प्रसिद्ध मातूराम हलवाई को दिया गया, जिनकी जलेबी काफी मशहूर हैं।

    जीत की तरफ बढ़ने पर रोहतक से लेकर दिल्ली तक में मातूराम हलवाई की प्रसिद्ध जलेबी और लड्डू बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही जब रिजल्ट आ जाएगा तो जलेबी का एक डिब्बा राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी भेजा जाएगा।

    राहुल गांधी ने गोहाना में चखा था स्वाद

    दरअसल, हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी खाई थीं, साथ ही इसके स्वाद की जमकर तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, मैंने गाड़ी में जलेबी चखी और अपनी बहन प्रियंका को मैसेज भेजा कि आज मैंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई है। मैं तुम्हारे लिए भी जलेबी का एक डिब्बा ला रहा हूं। फिर मैंने दीपेंद्र जी और बजरंग पुनिया जी से कहा कि ये जलेबी हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया में जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा था कि गोहाना की जलेबी को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पहुंचना चाहिए। कांग्रेस की विजय संकल्प रैली के मंच से राहुल ने कहा था कि उन्होंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई है। ऐसे में अगर ये जलेबी देश और विदेश में जाएगी, तो शायद इनकी दुकान फैक्ट्री में बदल जाए और हजारों लोगों को काम मिल जाए।

    बीजेपी ने उड़ाया था मजाक

    राहुल गांधी के जलेबी को लेकर दिया गया ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता को ट्रोल किया गया जिसके बाद कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए मशीनों से बनती जलेबी और उसकी फैक्ट्री के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।

    10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस रूझानों को देखते हुए अब उसी जलेबी और लड्डू को केंद्र में रखकर बीजेपी पर तंज कस रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से इनोवा का नुकसान, बाल-बाल बचे जिला पंचायत अध्यक्ष

    August 27, 2026

    Nepal Flood : नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    August 27, 2026

    CG NEWS : केंद्रीय जेल रायपुर में राखी को लेकर विशेष व्यवस्था, मुलाकात से पहले होगी तीन चरणों में सुरक्षा जांच

    August 27, 2026

    ओपन जेल की तैयारियों में देरी पर High Court’ की नाराजगी, सरकार को दिए जल्द व्यवस्था पूरी करने के निर्देश

    August 27, 2026

    CG NEWS : रक्षाबंधन पर शराब पार्टी का आयोजन पड़ा भारी’ बजरंग दल ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    August 27, 2026

    CG NEWS : एक साथ बुझ गए तीन चिराग’ खाना खाने के बाद 3 बेटियों की मौत, तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम

    August 27, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से इनोवा का नुकसान, बाल-बाल बचे जिला पंचायत अध्यक्ष

    August 27, 2026

    Nepal Flood : नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    August 27, 2026

    CG NEWS : केंद्रीय जेल रायपुर में राखी को लेकर विशेष व्यवस्था, मुलाकात से पहले होगी तीन चरणों में सुरक्षा जांच

    August 27, 2026

    ओपन जेल की तैयारियों में देरी पर High Court’ की नाराजगी, सरकार को दिए जल्द व्यवस्था पूरी करने के निर्देश

    August 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.