Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अपने बच्चों को आंगनबाड़ी और स्कूल भेजें, जागरूक बनकर योजनाओं का लाभ उठाएं : श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई
    Chhattisgarh

    अपने बच्चों को आंगनबाड़ी और स्कूल भेजें, जागरूक बनकर योजनाओं का लाभ उठाएं : श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई

    News EditorBy News EditorOctober 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 09 अक्टूबर 2024/ आमजनो की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आज कोरबा विकासखंड के वनांचल ग्राम नकिया में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ममगाई ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला प्रशासन आपके द्वार तक आई है। आप सभी शिविर का लाभ उठाएं एवं अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन करें। श्रीमती ममगाई ने ग्रामीणों को जागरूक बनकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए अपने बच्चों को आंगनबाड़ी तथा स्कूल भेजने की अपील की।
    उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास स्वीकृत हुए ग्रामीणों से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए अपना आवास निर्माण कराने का आग्रह किया। साथ ही पूर्व स्वीकृत आवास के हितग्राहियों को भी शीघ्रता से आवास पूर्ण कराने की बात कही। श्रीमती ममगाई ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा जिले में डीएमएफ मद से अनेक विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें भवनविहीन व जर्जर स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों के लिए नवीन भवन निर्माण, स्कूल आंगनबाड़ी में सबेरे नाश्ता वितरण, विद्यालय, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावास में भोजन हेतु गैस सिलेंडर व रिफलिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को पोषण के संबंध में जागरूक करते हुए अपने नन्हें शिशुओं को कुपोषण चक्र से बाहर निकालने के लिए कहा। इस हेतु गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की बात कही। श्रीमती ममगाई ने कहा कि शिविर में शिकायत से सम्बंधित प्राप्त आवेदनो का परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकरण किया जाएगा। साथ ही शासन स्तर पर पूरी होने वाली मांगों का निराकरण के लिए आवेदन को शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी रखने एवं योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील की। एडीएम श्री तिवारी ने कहा आमजनो को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। आप सभी खुलकर अपनी समस्याओं को रखें एवं शिविर का फायदा उठाएं।
    जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप कंवर ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण इलाके के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए आज नकिया में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में अधिक से अधिक भाग लेकर अपनी परेशानियों के समाधान के लिए आगे आकर आवेदन करने का अनुरोध किया शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री कंवर सहित अन्य अतिथियों व अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया। कृषि विभाग अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अरसेना ग्राम की प्रगतिशील किसान श्रीमती ललिता कुजूर को 1.25 लाख की लागत का पॉवर रिपर प्रदान किया गया। योजनांतर्गत कृषक को 75 हजार का अंश राशि एवं 50 हजार का अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिससे उन्हें कृषि कार्य मे सहायता मिलेगी। ग्राम विमलता के पंचराम व प्रहलाद सिंह मंझवार को 17275 रुपए की लागत का पेट्रोल चलित मोटर पंप सौपा गया। जिसमें कृषक अंश 8500 रुपए व अनुदान 8775 रुपए शामिल है। लेमरू के गुलाब सिंह कंवर व बड़गांव के संतोष यादव को 2500 लागत का बैटरी चलित नेपसेक स्प्रेयर वितरित किया गया।
    इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गढ़उपरोड़ा के गांधी स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु 03 लाख का बैंक लोन प्रदान किया गया।इसी प्रकार सोनपुरी की श्रीमती कलेश्वरी कंवर को मुद्रा लोन के तहत 1 लाख का चेक एवं ग्राम नकिया के दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक निवेश कोष राशि के तहत 60 हजार का चेक वितरित किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सुखराम मंझवार को श्रवण यंत्र एवं वाकिंग स्टिक प्रदान किया। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को स्थायी जाति प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को राशन कार्ड सौंपा गया। एक पेड़ माँ के नाम के तहत हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया गया। इस दौरान महिला व बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण टोकरी प्रदान की गईं। शिविर में अतिथियों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संबंधित जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ ग्रामीण क्षेत्रों, पारा, मोहल्लों बसाहटों में जाकर ग्रामीणों में अभियान के प्रति जागरूकता लाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार का कार्य करेगा।

    शिविर में कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए-
    जिसमें से 24 आवेदनों का मौके पर निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। लंबित 25 आवेदन मांग व शिकायत संबंधी थे। लंबित सभी आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा।
    स. क्र./सुरजीत/कमलज्योति/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 10, 2026

    * नवरात्रि पर नैला, मां दुर्गा पंडाल के दर्शन हेतु, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए, जांजगीर -चांपा पुलिस ने निर्धारित किया रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.