कोरबा। नवरात्रि के पावन अवसर पर पाटीदार भवन स्थित मां अंबे के पंडाल में सातवें दिन का डांडिया रास धूमधाम से खेला गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। माता रानी के जयकारों के साथ पूरे पंडाल में उत्साह और भक्ति का माहौल था। डांडिया रास के इस रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया खेलते हुए माँ अंबे की स्तुति की।
कार्यक्रम में स्थानीय सांस्कृतिक मंडलियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पंडाल को विशेष तौर पर माता रानी के भव्य दरबार की थीम पर सजाया गया, जिससे वहां उपस्थित हर श्रद्धालु आस्था और आनंद से सराबोर हो उठा।
यह कार्यक्रम पूरे नवरात्रि के दौरान जारी रहेगा, जहां हर दिन विशेष आयोजन और भक्ति गीतों के साथ डांडिया रास की धूम रहेगी।



