छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वाधान में दिनॉक 13.10.2024 दिन रविवार को रायपुर के जी.ई रोड स्थित एस.एन पैलेस में ’’ श्री अग्रसेन जयंती, सम्मान समारोह एवं साधारण सभा ’’ की एक वृहद् कार्यक्रम एवं बैठक आहूत की गई है। इस अवसर पर छ.ग. के महामहिम राज्यपाल मा. रमेन डेका ’’मुख्य अतिथि’’ के रूप में एवं श्री बृजमोहन अग्रवाल, (पूर्व मंत्री एवं सांसद, रायपुर), अमर अग्रवाल (पूर्व मंत्री एवं विधायक, बिलासपुर ), श्री संपत अग्रवाल (विधायक, बसना), राष्ट्रीय चेयरमेन
प्रदीप मित्तल ’’विशिष्ठ अतिथि’’ के रूप में उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा अग्रवाल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल करेगें उक्ताशय की जानकारी छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कोरबा के प्रसिद्व व्यवसायी अशोक मोदी जी ने दी और बताया कि उक्त कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न होगा।
प्रथम सत्र प्रातः 10.00 बजे से 2.00 बजे तक होगा जिसमें भगवान श्री अग्रसेन महाराज जी की जयंती मनाई जायेगी एवं सम्मान समारोह होगा। द्वितीय सत्र दोपहर 3.00 बजे से 5.00 बजे तक होगा जिसमें साधारण सभा की बैठक होगी।
अशोक मोदी जी ने कोरबा अग्रवाल समाज के लोगों से आहृावान किया है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का लाभ उठायें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


