Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    India Post GDS Recruitment 2026 : ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

    September 19, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

    September 19, 2026

    *गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई*

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमले के कुछ घंटे पहले ही सुरंग में छुप गया था याह्या सिनवार, मौत तब से कर रही थी पीछा
    Featured

    इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमले के कुछ घंटे पहले ही सुरंग में छुप गया था याह्या सिनवार, मौत तब से कर रही थी पीछा

    News EditorBy News EditorOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    येरूशलमः इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले ही हमास चीफ याह्या सिनवार एक सुरंग में परिवार समेत छुप गया था। इससे साफ है कि सिनवार को इजरायल पर हमला करने से पहले ही इस बात का डर कहीं न कहीं था कि इजरायली सेना उसे छोड़ेगी नहीं। इसलिए वह अपनी मौत को टालने के लिए सुरंग में पहले ही छिप गया था। बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर सबसे बड़ा नरसंहार किया था, जिसमें 1200 से ज्यादा इजरायली मारे गए थे। हमास आतंकियों ने 238 इजरायलियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल और हमास में भीषण जंग शुरू हो गई। इजरायल ने हमास पर जवाबी हमला शुरू कर दिया।

    इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला होने से कुछ घंटे पहले ही याह्या सिनवार सुरंग में छुपने जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को इजरायली सेना (आईडीएफ) ने जारी किया है। वीडियो में याह्या सिनवार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सुरंग में रहने जा रहा है। सुरंग में जाते हुए याह्या सिनवार के हाथ में एक टीवी है। उसके बच्चे भी अपने हाथ में कुछ अन्य सामान समेटे हुए हैं। वह तेजी से सुरंग में प्रवेश कर रहा है।

    17 अक्टूबर को गाजा में मारा गया सिनवार

    इजरायली सेना 7 अक्टूबर को अपने देश पर हुए हमले के बाद से ही याह्या सिनवार को बेसब्री से ढूंढ़ रही थी। वह उसका दुश्मन नंबर 1 था। इससे पहले जुलाई में इजरायल ने अपने एक और बड़े दुश्मन इस्माइल हानिया उर्फ हनियेह का ईरान में सफाया कर दिया था। सिनवार से पहले इस्माइल हानिया ही हमास का चीफ था। मगर हानिया के मारे जाने के बाद याह्या सिनवार इसका चीफ बन गया। इजरायली सैनिक इस्माइल हानिया को निपटाने के बाद सिनवार का भी मौत की तरह पीछा कर रहे थे।

    अचानक इजरायली सेना के हत्थे चढ़ गया सिनवार 

    आखिरकार याह्या सिनवार 17 अक्टूबर को गाजा में इजरायली सेना के हमले में मारा गया । हालांकि इजरायली सेना ने उसको मारने के लिए यह ऑपरेशन नहीं चलाया था। मगर अचानक वह इजरायली सेना की चपेट में आ गया था और मारा गया। याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद इजरायली सैनिक भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि उन्होंने अपने दुश्मन नंबर 1 को खल्लास कर दिया है। उसका हुलिया मिलता देखकर इजरायल ने उसके दांतों और हाथ की एक उंगली काटकर डीएनए टेस्ट कराया। इसके बाद सिनवार के मारे जाने की घोषणा की।

    सिनवार की मौत के बाद नेतन्याहू पर हिजबुल्लाह का हमला

    सिनवार के मारे जाने के 72 घंटे बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर उन्हें मारने के इरादे से ड्रोन हमला किया। इस हमले में नेतन्याहू और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। इसके बाद नेतन्याहू ने कहा कि ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने उन पर हमला करके बहुत बड़ी गलती कर दी है। इस हमले के बाद इजरायली सेना ने लेबनान में हमले तेज कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    India Post GDS Recruitment 2026 : ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

    September 19, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

    September 19, 2026

    *गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई*

    September 19, 2026

    मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की कार्रवाई — कोलाहल अधिनियम के तहत DJ एवं वाहन जब्त

    September 19, 2026

    रोजगार मेले में युवाओं को सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे गए’ PM Modi’ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    September 19, 2026

    CG Transport Fee Hike : छत्तीसगढ़ में अब परिवहन सेवाओं पर ज्यादा खर्च, DL से परमिट तक बढ़ी फीस; बस परमिट 4 गुना महंगा

    September 19, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    India Post GDS Recruitment 2026 : ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

    September 19, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

    September 19, 2026

    *गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई*

    September 19, 2026

    मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की कार्रवाई — कोलाहल अधिनियम के तहत DJ एवं वाहन जब्त

    September 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.