Saturday, October 25, 2025

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, सूबेदार और उप निरीक्षक के 300 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 300 से अधिक पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और 21 नवंबर 2024 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण:

  • पद: सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर
  • विभाग: गृह (पुलिस) विभाग
  • कुल पद: 300 से अधिक
  • आवेदन तिथि: 23 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024
  • आवेदन समय: मध्याह्न 12:00 बजे से रात्रि 11:59 बजे तक

उम्मीदवारों को अपनी पात्रता शर्तों की जांच करनी चाहिए और ऑनलाइन आवेदन करने से पहले स्वयं सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा में प्रवेश हेतु सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: psc.cg.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त करें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -