Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    10 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 10, 2026

    *थाना उरगा, जिला कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    October 9, 2026

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राज्य बिजली घरों के लिए सूचना सुरक्षा व साइबर आपदा प्रबंधन योजना को मंजूरी
    Chhattisgarh

    राज्य बिजली घरों के लिए सूचना सुरक्षा व साइबर आपदा प्रबंधन योजना को मंजूरी

    News EditorBy News EditorOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के बिजली घरों के लिए मैनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम-इंफारमेशन टेक्नोलाॅजी विभाग द्वारा बनाये गये सूचना व साइबर सुरक्षा मापदण्डों, अनुदेशों और योजना को कंपनी संचालक मण्डल की स्वीकृति मिल गई है। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस के कटियार ने कंपनी मुख्यालय तथा बिजलीघरों में कार्यरत अधिकारियों को साइबर सुरक्षा मापदण्डों का पालन करने का निर्देश दिया हैं।

    विश्व साइबर सुरक्षा माह के अवसर पर भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय तथा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा पूरे देश में जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आज सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई तथा यह जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में तीनों विद्युत उत्पादन संयंत्रों डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम, अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह को आई.एस.ओ. – 27001ः2022 इन्फाॅर्मेशन सिक्यूरिटी मैनेजमेंट सिस्टम (आई.एस.एम.एस.) एवं साइबर क्रायसिस मैनेजमेंट प्लान (सी.सी.एम.पी.) का पालन करना है। साथ ही एम.आई.एस.- आई.टी. द्वारा निर्मित साइबर सिक्यूरिटी टीप आधारित टेबल कैलेण्डर का विमोचन श्री एस.के. कटियार द्वारा किया गया।

    विद्युत मंत्रालय एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा पाॅवर सेक्टर में साइबर सुरक्षा के लिए जन-जागरूक अभियान के तहत पूरे विश्व में अक्टूबर माह को ‘‘साइबर सुरक्षा माह’’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज एम.आई.एस.- आई.टी. द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में साइबर अटैक एवं उसके रोकथाम के घटकों के बारे में बताया गया।
    इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार ने जनरेशन कंपनी के मुख्यालय एवं संयंत्र के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा के लिए पाॅलिसी गाइडलाइन का पालन करने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोगिता के साथ-साथ साइबर खतरे, डाटा सिस्टम को हानिकारक वायरस से बचने हेतु हमें जागरूक रहना होगा। साइबर सिक्यूरिटी के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य के लिए श्री कटियार ने ई.डी (ओ एंड एम) श्री एम.एस. कंवर, आई.टी सेल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नलिनी खाण्डे, अधीक्षण अभियंता श्री एम.के. नायक, कार्यपालन अभियंता श्रीमती अमिता बारा, सहायक अभियंता श्री महेंद्र देवांगन और पूरी टीम को बधाई दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *थाना उरगा, जिला कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    October 9, 2026

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026

    गरबा, डांडिया एवं दुर्गा पूजा समितियों की बैठक लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 9, 2026

     *कोरबा पुलिस द्वारा 71 प्रकरणों में जब्त 398.80 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण* 

    October 9, 2026

    कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात, छात्रावास में मची चीख-पुकार, किसान का मकान क्षतिग्रस्त

    October 9, 2026

    Surajpur Double Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

    October 9, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    10 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 10, 2026

    *थाना उरगा, जिला कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    October 9, 2026

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026

    गरबा, डांडिया एवं दुर्गा पूजा समितियों की बैठक लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.