Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Durga Ashtami Upay: आज दुर्गाष्टमी के दिन कर लें ये आसान उपाय, मां दुर्गा की कृपा से टल जाएगा हर संकट
    Featured

    Durga Ashtami Upay: आज दुर्गाष्टमी के दिन कर लें ये आसान उपाय, मां दुर्गा की कृपा से टल जाएगा हर संकट

    News EditorBy News EditorNovember 9, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Durga Ashtami 2024: आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। यह व्रत प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। कहते हैं इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है। देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में चल रही किसी भी समस्या का समाधान निकल आता है। साथ ही बता दें कि आज गोपाष्टमी व्रत भी है। कहते हैं कि इस दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी। आज के दिन गायों की विशेष रूप से पूजा करने का विधान है।

    आज के दिन ऐसा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है। आज के दिन गाय माता को स्नान कराकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से उनकी पूजा करके आशीर्वाद लेना चाहिए। अत: आज दुर्गाष्टमी और गोपाष्टमी के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति के लिए अपने प्रगति के मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपने सौभाग्य में वृद्धि के लिए और जीवन में चल रही समस्याओं के समाधान के लिए आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

    दुर्गाष्टमी के उपाय

    1. अगर आप अपने धन में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन 1 साबुत हल्दी और 5 सफेद कौड़ियां लेकर गाय के माथे से छुआकर अपने घर में रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके धन में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आपकी तरक्की भी होगी।

    2. अगर आप अपने परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं तो आज के दिन गाय माता को रोली का तिलक लगाएं और रोटी पर थोड़ी-सी खीर रखकर खिलाएं। फिर घर आकर दुर्गा जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

    3. अगर आप अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आज के दिन आप स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर गाय माता की पूजा करें। सबसे पहले उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं और धूप-दीप से गऊ माता की आरती करें। इसके बाद हाथ जोड़कर गऊ माता को प्रणाम करें।

    4. अगर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद गौ माता को पुष्पों की माला अर्पित करनी चाहिए और उन्हें उबले हुए चावल में थोड़ा-सा मीठा मिलाकर खिलाना चाहिए। साथ ही दोनों हाथ जोड़कर गऊ माता का आशीर्वाद लेना चाहिए।

    5. अगर आप अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद गाय माता का श्रृंगार करें उन्हें रोली का तिलक लगाएं चुनरी चढ़ाएं उनके चरणों में फूल चढ़ाएं और उबले हुए चने का प्रसाद खिलाएं। साथ ही कपूर से गऊ माता की आरती करें। इसके बाद दुर्गा मां के इस मंत्र का 5 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- सर्वबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥

    6. अगर आप अपने बच्चों के जीवन में खुशहाली सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही गाय के पैरों के नीचे की मिट्टी को अपने बच्चों के माथे पर लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चों के जीवन में खुशहाली सुनिश्चित होगी।

    7. अगर आप अपने व्यापार में खूब तरक्की के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य भी पाना चाहते हैं तो आज के दिन गौ माता का विधिवत पूजन करें। साथ ही गऊशाला में गायों के निमित्त कुछ दान-पुण्य करें और मां दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- देहि सौभाग्यम अरोग्यं देहि मे परमं सुखम् रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि।

    8. अगर आप अपने दांपत्य रिश्ते में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिए आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद देवी मां को सफेद पुष्पों की पुष्पांजलि चढ़ानी चाहिए। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। अगर आप आज के दिन दुर्गा चालीसा का पूरा पाठ न कर पाये तो आज के दिन दुर्गा चालीसा का कुछ हिस्सा पढ़ें और बाकी का हिस्सा अगले आठ दिनों के दौरान थोड़ा-थोड़ा करके पढ़ लें।

    9. अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के सभी कार्यों को बिना किसी समस्या के सफल बनाना चाहते हैं तो आज के दिन गाय के उपले पर कपूर का टुकड़ा रखकर पूरे घर में धूप दिखाएं और धूप दिखाने के बाद उपले को घर की दक्षिण दिशा में रख दें।

    10. अगर आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इसके लिए आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी या अपनी पैसों वाली अलमारी में रख लें।

    11. अगर आप हर तरह की निगेटिव एनर्जी से अपने घर को बचाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका घर हर प्रकार की निगेटिव एनर्जी से बचा रहेगा।

    12. अगर आप अपने बिजनेस संबंधी यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको गऊ माता के चारों ओर सात बार परिक्रमा लगानी चाहिए और उन्हें गेहूं का दलिया खिलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी बिजनेस संबंधी यात्राओं की सफलता सुनिश्चित होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026

    Chhattisgarh Voter Registration 2026 : मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, छत्तीसगढ़ में BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    October 11, 2026

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026

    Chhattisgarh Voter Registration 2026 : मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, छत्तीसगढ़ में BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    October 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.