Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आज का राशिफल 13 नवंबर 2024 : मंगल का शुभ योग मिथुन,धनु और कुंभ राशि के लिए मंगलकारी, जानें अपना आज का भविष्यफल
    Chhattisgarh

    आज का राशिफल 13 नवंबर 2024 : मंगल का शुभ योग मिथुन,धनु और कुंभ राशि के लिए मंगलकारी, जानें अपना आज का भविष्यफल

    News EditorBy News EditorNovember 13, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 13 November 2024 : 13 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा रेवती नक्षत्र पर सवार होकर मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि गुरु आज शुक्र की राशि वृषभ में और शुक्र गुरु की राशि धनु में होकर राशि परिवर्तन योग से वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को निहाल करेंगे। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

    ​मेष राशि के लिए बना शुभ योग

    ​मेष राशि के लिए बना शुभ योग

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक और शुभ फलदायी रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का प्रवेश होने जा रहा है। ऐसे में आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार और कामकाज से आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपको अपने करियर में प्रगति का अवसर भाग्य दिलाएगा। अगर आप प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो आपको नौकरी में बदलाव का प्रयास का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

    ​वृषभ राशि वालो को आर्थिक लाभ मिलेगा

    ​वृषभ राशि वालो को आर्थिक लाभ मिलेगा

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको सरकारी काम में सफलता मलिेगी। आज आप दिन का कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और पुण्य लाभ भी पाएंगे। आप दान भी करेंगे। लव लाइफ में आज प्रेम बना रहेगा और प्रेमी के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    ​मिथुन राशि के लिए व्यस्तता भरा दिन

    ​मिथुन राशि के लिए व्यस्तता भरा दिन

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। वैसे आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में भी व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। सहकर्मियों से आपको कूटनीतिक पूर्वक व्यवहार करना होगा नहीं तो वह आपकी सीधेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। गृहस्थ जीवन में आज कुछ आपको जीवनसाथी की मदद करनी होगी नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना होगा। विद्यार्थी आज मनवांछित परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज पार्टी और उत्सव भी मना सकते हैं।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

    ​कर्क राशि के लिए आनंददायक दिन

    ​कर्क राशि के लिए आनंददायक दिन

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म कर्म में रहेगी। दान पुण्य भी करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे है तो आज आपको यात्रा की तैयारी ठीक से कर लेनी चाहिए नहीं तो परेशानी होगी। आपको आज मन पसंद भोजन मिलेगा। किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका भी पाएंगे। माता की ओर से आपको आज लाभ मिल सकता है।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। अन्न का दान करना शुभ रहेगा।

    ​सिंह राशि वाले शत्रुओं से सतर्क रहें

    ​सिंह राशि वाले शत्रुओं से सतर्क रहें

    सिंह राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर आज लापरवाही से बचना होगा नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। सितारे कहते हैं कि आप आज जोखिम से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार में सतर्क रहना होगा। छिपे शत्रुओं से सावधान रहें। अगर आपने कोई बिजनेस करने या निवेश करने का प्लान किया है तो इसके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज पिता से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आर्थिक व्यवहार में सावधानी बरतें।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाना लाभदायक रहेगा।

    ​कन्या राशि वाले शत्रुओं से सतर्क रहें

    ​कन्या राशि वाले शत्रुओं से सतर्क रहें

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आप दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं की वजह से चिंतित रहेंगे लेकिन घर के बड़ों के सहयोग से आपकी परेशानी का हल निकल आएगा। आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ पाने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा और साथ ही आज आपको विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। आज आप शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता होगी।

    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

    ​तुला राशि वालों को भाग्य लाभ दिलाएगा

    ​तुला राशि वालों को भाग्य लाभ दिलाएगा

    तुला राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज माता पिता की ओर से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आपके माता पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में भी सुधार होगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामले में भी आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। छात्र आज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

    ​वृश्चिक राशि का बढेगा प्रभाव

    ​वृश्चिक राशि का बढेगा प्रभाव

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका प्रभाव भी आज बढेगा। आज यदि आप अपने व्यवसाय में कोई बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखद रहेगा। बच्चों के लिए आज आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं। प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ लाभदायक होगा।

    ​धनु राशि के लिए लाभदायक है दिन

    ​धनु राशि के लिए लाभदायक है दिन

    धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है। आपको आज भाग्य की कृपा का लाभ मिलेगा। आपके ऊपर कोई कर्ज चल रहा है तो आज कर्ज चुकाने के प्रयास सफल होगे। आप अपना कुछ पैसा भविष्य के लिए भी निवेश करने का मन बना लेंगे। संतान को आज अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की खुशी होगी। शाम के समय आज आपको किसी पार्टी और समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आपको आज बड़ी डील मिलने का भी योग है।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

    ​मकर राशि वाले मांगलिक काम में भाग लेंगे

    ​मकर राशि वाले मांगलिक काम में भाग लेंगे

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अचानक धन लाभ मिलने की खुशी होगी। अगर आपके पारिवारिक जीवन में कोई तनाव चल रहा था तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आपको आज किसी शुभ मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें दैव कृपा से आपको आज सफलता मिलेगी।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान दें।

    ​कुंभ राशि वाले काम तेजी से पूरा करेंगे

    ​कुंभ राशि वाले काम तेजी से पूरा करेंगे

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप अपना निजी काम तेजी से निपटाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिल सकता है। लेकिन इसके साथ कुछ नई जिम्मेदारी भी आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति पूरा ध्यान देना होगा। लव लाइफ मे आज प्रेमी से कोई भी वादा करने से बचें।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

    ​मीन राशि के लिए प्रसन्नता का दिन

    ​मीन राशि के लिए प्रसन्नता का दिन

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपका प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आज आपको आय के कई नए स्रोत मिलेंगे। आप आज भविष्य के लिए धन निवेश का भी प्लान कर सकते हैं। आज शाम को आप परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक दिशा में काम करने वाले लोगों के हाथ कुछ ऐसे मौके आएंगे, जिससे प्रभाव और सम्मान बढेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात आगे बढेगी।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026

    Crime News : मां की हत्या की साजिश से लेकर टोना-टोटके तक, वकालत पढ़ रही बेटी की हैरान करने वाली कहानी

    July 10, 2026

    CG NEWS : खेत और जमीन के विवाद में तलवार निकली, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

    July 10, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था होगी मजबूत, हर केंद्र को 10 लाख की राशि से मिलेंगी नई सुविधाएं

    July 10, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026

    Crime News : मां की हत्या की साजिश से लेकर टोना-टोटके तक, वकालत पढ़ रही बेटी की हैरान करने वाली कहानी

    July 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.