Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Rashifal, 13 November: मेष और मिथुन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार; कैसा रहेगा मेष से मीन वालों के लिए दिन? जानें आज का राशिफल
    Featured

    Rashifal, 13 November: मेष और मिथुन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार; कैसा रहेगा मेष से मीन वालों के लिए दिन? जानें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorNovember 13, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    13 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक वज्र योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जायेगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आज वह दूर होगी। किसी पुरानी गलती से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा । आज आपकी कोई योजना समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।  आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे | आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रान्सफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रान्सफर की खुशखबरी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की हेल्प करके अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज जिस जॉब के लिए इंटरव्यू देने जायेंगे, उसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नयी ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोडा ध्यान जरुर देना होगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरुरत से ज्यादा खर्चों पर रोंक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके कार्य को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 9

    सिंह राशि: 

    आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं। जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आपपर बना रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें । जॉब चेंज करने के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे। आप पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर कोई निर्णय लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 1

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मेंमधुरता बढ़ेगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। लोहे का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना बेहतर रहेगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे।  कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 8

    मकर राशि: 

    आज अकारण शुरू हुई समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे । आपकी सोशल मिडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से, डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करें। आज आपकी परेशानियाँ कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आज आपको खाने- पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज आपके करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।

    • शुभ रंग- ग्रीन
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026

    Crime News : मां की हत्या की साजिश से लेकर टोना-टोटके तक, वकालत पढ़ रही बेटी की हैरान करने वाली कहानी

    July 10, 2026

    CG NEWS : खेत और जमीन के विवाद में तलवार निकली, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

    July 10, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था होगी मजबूत, हर केंद्र को 10 लाख की राशि से मिलेंगी नई सुविधाएं

    July 10, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026

    Crime News : मां की हत्या की साजिश से लेकर टोना-टोटके तक, वकालत पढ़ रही बेटी की हैरान करने वाली कहानी

    July 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.