Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » तेलंगाना के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसा, 55 लोग हिरासत में लिए गए
    Chhattisgarh

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसा, 55 लोग हिरासत में लिए गए

    News EditorBy News EditorNovember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक दवा प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सरकारी अधिकारियों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में मंगलवार को कम से कम 55 लोगों को हिरासत में लिया गया. यह विरोध प्रदर्शन दुदयाला मंडल के लागाचर्ला गांव में हुआ, जो कोडंगल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी करते हैं.

    हमले में चार अधिकारी – कोडंगल क्षेत्र विकास प्राधिकरण (केडीए) के अध्यक्ष वेंकट रेड्डी, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनिवास रेड्डी, अतिरिक्त कलेक्टर लिंग्या नाइक और मंडल राजस्व अधिकारी विजय कुमार घायल हो गए. ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लाठियों से हमला किया और उन पर पत्थर फेंके.

    पुलिस महानिरीक्षक (मल्टी जोन II) वी सत्यनारायण ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि अधिकारियों पर हमला कथित तौर पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के युवा विंग के नेता बी सुरेश राज द्वारा “पूर्व नियोजित” था, जो फरार है.

    तेलंगाना औद्योगिक अवसंरचना निगम (TGIIC) द्वारा गांव के बाहर एक सार्वजनिक सुनवाई आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन इसी बीच भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की युवा शाखा के एक नेता ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से संपर्क किया और उनसे यह कहते हुए गांव में आने का अनुरोध किया कि किसान अपनी राय देंगे.

    पुलिस ने बताया कि यह अनुरोध स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी किसानों की राय सुनने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ गांव में गए जहां भीड़ ने उनका विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रतीक जैन एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के वाहनों पर पथराव किया.

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को 55 लोगों को हिरासत में लिया गया. सत्यापन के दौरान 16 को हमले में लिप्त पाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी लोगों को छोड़ दिया गया.”

    उन्होंने कहा कि आगे की जांच के बाद और गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि बीआरएस की युवा शाखा के जिस नेता ने लोगों को इस ‘पूर्व-नियोजित हमले के लिए कथित रूप से उकसाया था, वह फरार है.

    पुलिस के अनुसार, इस घटना के सिलसिले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं तथा दुद्याला मंडल में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है तथा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. मामले की जांच जारी है.

    इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना के उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारियों पर हमले को गंभीरता से लिया है और वह इस घटना की गहन जांच करेगी. उन्होंने कहा कि घटना के दृश्यों से यह स्पष्ट है कि कुछ लोगों ने गांव के लोगों को भड़काने और जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों पर हमला करने की कोशिश की.

    श्रीधर बाबू ने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल बीआरएस सत्ता खोने के बाद हताश है और वह हर कदम पर कांग्रेस सरकार के कल्याण और विकास संबंधी कदमों में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है.

    बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कांग्रेस सरकार पर ‘आधी रात को किसानों को गिरफ्तार करने’ का आरोप लगाया. रामाराव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बीआरएस किसानों की गिरफ्तारी की निंदा करती है और पुलिस कार्रवाई का विरोध करती है.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026

    Crime News : मां की हत्या की साजिश से लेकर टोना-टोटके तक, वकालत पढ़ रही बेटी की हैरान करने वाली कहानी

    July 10, 2026

    CG NEWS : खेत और जमीन के विवाद में तलवार निकली, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

    July 10, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था होगी मजबूत, हर केंद्र को 10 लाख की राशि से मिलेंगी नई सुविधाएं

    July 10, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026

    Crime News : मां की हत्या की साजिश से लेकर टोना-टोटके तक, वकालत पढ़ रही बेटी की हैरान करने वाली कहानी

    July 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.