Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC को बड़ा झटका’ लगातार इस्तीफों ने बढ़ाई राजनीतिक गलियारों में हलचल

    June 11, 2026

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ईरान का ये कैसा हैवान! अकेले 200 महिलाओं के साथ कर डाला दुष्कर्म, सबके सामने दी गई फांसी
    Entertainment

    ईरान का ये कैसा हैवान! अकेले 200 महिलाओं के साथ कर डाला दुष्कर्म, सबके सामने दी गई फांसी

    News EditorBy News EditorNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तेहरानः ईरान में एक हैवान ने अकेले 200 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिलाओं के अनुसार आरोपी दवा बेचने का काम करता था। वह जिम संचालक भी था। जिन 200 महिलाओं के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया, वह या तो इसके पास दवा लेने आने के चलते संपर्क में आई या फिर जिम में एक्सरसाइज करने आती थीं। अब इसे सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार दोषी व्यक्ति पिछले दो दशक में अलग-अलग महिलाओं से दोस्ती करके दुष्कर्म करता आ रहा था। कुछ ही वर्षों में इसने 200 से ज्यादा महिलाओं को अपनी हवश का शिकार बना डाला। आशंका है कि इसने कई और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन काफी महिलाओं ने शिकायत ही नहीं की होगी। 200 महिलाओं की शिकायत पर दुष्कर्म के दोषी इस ईरानी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

    सरकारी ‘आईआरएएन’ अखबार ने बताया कि देश के उच्चतम न्यायालय ने अक्टूबर की शुरुआत में मोहम्मद अली सलामत की मौत की सजा बरकरार रखी थी, जिसके बाद उसे फांसी दे दी गयी। उसे मंगलवार सुबह पश्चिमी हमेदान शहर में एक कब्रिस्तान में मौत की सजा दी गयी। करीब 200 महिलाओं ने दवा की दुकान और एक जिम चलाने वाले 43 वर्षीय सलामत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ऐसा आरोप था कि उसने पिछले 20 वर्ष में कई अपराधों को अंजाम दिया। ईरानी मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि कई मामलों में सलामत ने महिलाओं को शादी का प्रस्ताव देने के बाद या प्रेम प्रसंग के दौरान उनका दुष्कर्म किया।

    काफी महिलाओं का दुष्कर्म के बाद दवा देकर कर दिया था गर्भपात

    आरोप है कि दोषी व्यक्ति ने कुछ महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनहें कथित तौर पर गर्भपात की दवाएं भी दीं जो ईरान में गैरकानूनी है। उसे जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। इसे ईरान में एक अपराधी द्वारा दुष्कर्म के सबसे अधिक अपराध को अंजाम देने का मामला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोग शहर के न्याय विभाग के सामने एकत्रित हो गए थे और उन्होंने सलामत को फांसी देने की मांग की थी। ईरान में दुष्कर्म और व्यभिचार के लिए मौत की सजा का प्रावधान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    TMC को बड़ा झटका’ लगातार इस्तीफों ने बढ़ाई राजनीतिक गलियारों में हलचल

    June 11, 2026

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    Ram Mandir’ में वित्तीय अनियमितता का आरोप, शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की उठाई मांग

    June 11, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    TMC को बड़ा झटका’ लगातार इस्तीफों ने बढ़ाई राजनीतिक गलियारों में हलचल

    June 11, 2026

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.