Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक

    April 13, 2026

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए दिशा-निर्देश

    April 13, 2026

    मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘बहुत बड़ी गलती कर दी इन्हें बुलाकर’, KBC 16 में अभिषेक बच्चन ने की ऐसी हरकत, अमिताभ बच्चन ने कह दी ये बात
    Chhattisgarh

    ‘बहुत बड़ी गलती कर दी इन्हें बुलाकर’, KBC 16 में अभिषेक बच्चन ने की ऐसी हरकत, अमिताभ बच्चन ने कह दी ये बात

    News EditorBy News EditorNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन जारी है। इस शो में एक के बाद एक कंटेस्टेंट बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। शो में कई बार सितारे भी अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे नजर आते हैं। अब इस शुक्रवार यानी आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलने वाला है। आज शो में पारिवारिक माहौल दिखेगा, जिसमें बच्चन फैमिली के किस्सों से पर्दा हटेगा और ये खुलासे करने के लिए शो में अमिताभ बच्चन के लाडले बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन की एंट्री होने वाली है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन विशेष अतिथि के रूप में नजर आएंगे और अपनी नई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का प्रचार करते दिखेंगे। हाल में ही इसका एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें अमिताभ अपने ही फैसले पर पछतावा करते नजर आ रहे हैं।

    अभिषेक ने ली खूब चुटकी

    सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने गुरुवार शाम को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रोमो शेयर किया। इसकी शुरुआत अभिषेक के अपने पिता के सामने हॉट सीट पर बैठने से होती है। इस दौरान अभिषेक बच्चन अपने पापा अमिताभ की खूब नकल उतारते हैं। दरअसल जब भी कोई प्रतियोगी शीर्ष धनराशी यानी 7 करोड़ रुपये जीतता है तो अमिताभ बच्चन उसे चियरअप करने के लिए 7 करोड़ चिल्लाते हैं। ठीक उन्हीं के अंदाज में अभिषेक बच्चन भी ऐसा करते नजर आए। इस दौरान अभिषेक बच्चन कहते हैं, ‘भोपू जी न बजें और हम जीतें सात करोड़ रुपये।’ वो ये बात ठीक अमिताभ के अंदाज में कहते हैं जिसे सुनकर दिग्गज एक्टर हंस पड़ते हैं।

    अमिताभ ने हार कर कही ये बात

    ‘7 करोड़’ चिल्लाने का सिलसिला यही नहीं रुकता अभिषेक बच्चन आगे कहते हैं, ‘हमारे घर में पूरा परिवार मिल बैठकर खाना खाता है और इस बीच कोई सवाल पूछता है तो सारे बच्चे एक साथ चिल्लाते हैं 7 करोड़।’ आगे एक्टर कहते हैं कि जब तक हम लोग सात करोड़ रुपये न जीतें तब तक…। बात पूरी नहीं हो पाती और इसके बाद ही अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘बहुत बड़ी गलती कर दी इनको यहां बुलाकर।’ ये सुनते ही अभिषेक एक बार फिर 7 करोड़ चिल्लाते हैं। अमिताभ के साथ ही बैठे दर्शक भी हंस पड़ते हैं। प्रोमो में अभिषेक के साथ ही ‘आई वांट टू टॉक’ के निर्देशक शूजित सरकार भी नजर आ रहे हैं।

    फिल्म से जुड़ी जानकारी

    बता दें, शूजित पहली बार अभिषेक के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ चार बार काम किया है। ‘शूबाइट’, ‘पीकू’, ‘पिंक’ और ‘गुलाबो सिताबो’ में दोनों ने साथ काम किया है। अब वो अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ला रहे हैं, जिसका नाम ‘आई वांट टू टॉक’ है। इसमें जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी हैं। राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित ये फिल्म एक गंबीर बीमारी से जूझ रहे शख्स की कहानी है, जिसकी एक बेटी हैं और वो उससे अच्छे संबंध स्थापित करने में लगा हुआ है। अभिषेक इसी बीमार शख्स के किरदार में हैं। वो एक सिंगल फादर की भूमिका निभा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक

    April 13, 2026

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए दिशा-निर्देश

    April 13, 2026

    मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    April 13, 2026

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन

    April 13, 2026

    ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन

    April 13, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक

    April 13, 2026

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए दिशा-निर्देश

    April 13, 2026

    मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    April 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.