Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh में भीषण गर्मी का असर, आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव – अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालन

    April 24, 2026

    High Court Verdict : हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका , धर्म स्वातंत्र्य विधेयक की संवैधानिक वैधता पर बिलासपुर बेंच की मुहर

    April 24, 2026

    Raghav Chadha के BJP जॉइन करने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Raviwar Ke Upay: रविवार को करें ये आसान काम, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी, करियर में भी मिलेगी सफलता
    Chhattisgarh

    Raviwar Ke Upay: रविवार को करें ये आसान काम, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी, करियर में भी मिलेगी सफलता

    News EditorBy News EditorNovember 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Raviwar Ke Upay: सप्ताह का रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान भास्कर की पूजा करने से निरोगी शरीर और सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में रोजाना सूर्य देव को जल देना फलदायी माना गया है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति ऐसा रोज नहीं कर पा रहा है तो वो रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना कर के शुभ फल प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की कृपा पाने के लिए क्या विशेष उपाय करना चाहिए जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

    रविवार के दिन करें ये उपाय

    – अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये रविवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।

     – अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो रविवार के दिन शिलाजीत सामने रखकर चौबीस बार गायत्री मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ इस प्रकार गायत्री मंत्र का जाप करने के बाद शिलाजीत को लेकर 42 दिनों में थोड़ा-थोड़ा करके उसका सेवन करें।

    – जो लोग अपने पिता से आर्थिक सहयोग पाना चाहते हैं, उन्हें रविवार के दिन सूर्य देव के इस तंत्रोक्त मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।’ मंत्र जाप के बाद अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

    – जो लोग नौकरी में हैं और अपना मनपसंद जगह पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, वो रविवार के दिन सूर्य देव को बाजरे के दाने मिला हुआ जल अर्पित करने के साथ ही उनके इस मंत्र का 11 बार जाप भी करें। मंत्र है-‘ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:’।

    – अगर आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करने के साथ ही सूर्य देव के इस मंत्र का 21 बार जापकरें। मंत्र इस प्रकार है-‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।’

    रविवार के दिन ऐसा करने से आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाने में कामयाब होंगे।

    – अगर आप बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही लंबी आयु भी पाना चाहते हैं तो रविवार आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।सूर्य देव का मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। रविवार इस मंत्र का जप करने से आपको बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही लंबी आयु भी प्राप्त होगी।

    – अगर कुछ दिनों से पिता के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट बनी हुई है तो रविवार आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:। रविवार ऐसा करने से आपके संबंधों से कड़वाहट दूर होगी और धीरे-धीरे करके आप दोनों के बीच प्यार का रिश्ता बनने लगेगा।

    – अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो रविवार आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्य देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।

    – अगर आपको लगता है कि किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपकी तरक्की में बाधा आ रही है, तो रविवार आपको एक लोटा जल में एक लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। रविवार ऐसा करने से आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं जल्द ही दूर होगी।

    – अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं तो रविवार आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज का दान न कर पाएं तो केवल गुड़ का दान करें। रविवार ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम होगा।

    – अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं तो रविवार आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्य देव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। रविवार ऐसा करने से आप आंख संबंधी परेशानियों से बचे रहेंगे और अगर आपको पहले से किसी प्रकार की आंख संबंधी परेशानी है तो उससे भी आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

    – अगर जॉब में आपका प्रमोशन कई दिनों से रुका हुआ है तो रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और उनके इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है – ‘ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।’ रविवार के दिन ऐसा करने से जल्द ही आपका प्रमोशन होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh में भीषण गर्मी का असर, आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव – अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालन

    April 24, 2026

    High Court Verdict : हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका , धर्म स्वातंत्र्य विधेयक की संवैधानिक वैधता पर बिलासपुर बेंच की मुहर

    April 24, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ में निजी स्कूलों पर सख्ती, फीस विनियमन कानून के पालन के लिए कलेक्टरों को निर्देश

    April 24, 2026

    CG BREAKING : केंद्रीय जेल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल, महिला कैदी ने आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

    April 24, 2026

    Fake Appointment : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अमले में मची खलबली, फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए सरकारी सिस्टम में घुसपैठ

    April 24, 2026

    Chhattisgarh Crime News : पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार , SI पर रेप और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का केस

    April 24, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh में भीषण गर्मी का असर, आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव – अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालन

    April 24, 2026

    High Court Verdict : हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका , धर्म स्वातंत्र्य विधेयक की संवैधानिक वैधता पर बिलासपुर बेंच की मुहर

    April 24, 2026

    Raghav Chadha के BJP जॉइन करने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं

    April 24, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ में निजी स्कूलों पर सख्ती, फीस विनियमन कानून के पालन के लिए कलेक्टरों को निर्देश

    April 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.