Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 2 लाख गिग वर्कर्स को तोहफा, ई-श्रम पोर्टल पर अब होगा पंजीयन

    April 13, 2026

    चलती ट्रेन में टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

    April 13, 2026

    आई.टी.आई. जॉजगीर में 16 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आयुक्त ने ली समय सीमा की बैठक
    Chhattisgarh

    आयुक्त ने ली समय सीमा की बैठक

    News EditorBy News EditorNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 26 नवंबर 24/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में नगर पालिक निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को अपने आसपास के ऐसे लोगों को जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उन्हें प्रोत्साहित करने भी कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से जर्जर स्कूल भवनों, सायकल स्टैंड, प्रार्थना शेड, कीचन आदि के संबंध में जानकारी देने आदि के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रही धान खरीदी की जानकारी लेते हुए धान खरीदी पारदर्शिता करने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के अनुसार खरीदी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपंम तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ संकुल समन्वयकों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुकंपा अन्तर्गत पात्र लोगों का समय पर नियुक्ति करने एवं शासकीय कर्मचारियों के अनुकंपा, समयमान वेतनमान, पदोन्नति सहित विभागीय जांच के मामले में समय पर निराकरण के निर्देश दिए। आयुक्त ने दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को दिए जाने वाले मुआवजा राशि के प्राप्त आवेदनों का समय पर उचित निराकरण करते हुए संबंधित व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, थानेदार एवं स्थानीय अधिवक्ताओं के बीच आपस में समन्वय बनाकर ऐसे प्रकरणों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में उन्होंने अविद्युतीकृत बसाहटों में विद्युतीकरण, लो वोल्टेज वाले क्षेत्रों में क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश देते हुए नगर निगम क्षेत्रों में इलेक्ट्रीफिकेशन के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वे कर व्यवस्थित ढंग से विद्युत खंभे एवं तार लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने संजय नगर रेलवे क्रासिंग में अण्डर पास निर्माण की प्रगति, पीडीएस भवन निर्माण, पीएम जनमन अन्तर्गत किये जा रहे कार्य, राशन कार्ड का ई-केवायसी, दिव्यांग एवं वृद्धा आश्रम, समाज कल्याण अन्तर्गत आधार नंबर की एंट्री आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने पीएम पोर्टल अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद अन्तर्गत लंबित प्रकरणों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। प्रभारी कलेक्टर ने पीएम जनमन अन्तर्गत कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 2 लाख गिग वर्कर्स को तोहफा, ई-श्रम पोर्टल पर अब होगा पंजीयन

    April 13, 2026

    चलती ट्रेन में टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

    April 13, 2026

    आई.टी.आई. जॉजगीर में 16 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

    April 13, 2026

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    Summer Special Train 2026 : इतवारी-मालदा टाउन रूट पर राहत , स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

    April 13, 2026

    Municipal Budget : बजट बैठक में हंगामा और चर्चा , पार्षदों की लंबी बहस के बाद 1301 करोड़ का आय-व्ययक पारित, विकास की जलाई मशाल

    April 13, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 2 लाख गिग वर्कर्स को तोहफा, ई-श्रम पोर्टल पर अब होगा पंजीयन

    April 13, 2026

    चलती ट्रेन में टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

    April 13, 2026

    आई.टी.आई. जॉजगीर में 16 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

    April 13, 2026

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.