Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शब्द अनंत ! हमारे बाबा स्मृति शेष रतनलाल देवांगन नामक पुस्तक का विमोचन
    Chhattisgarh

    शब्द अनंत ! हमारे बाबा स्मृति शेष रतनलाल देवांगन नामक पुस्तक का विमोचन

    News EditorBy News EditorNovember 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    न्यूज़ रायपुर दिनांक 26 नवंबर 2024 । प्रेस क्लब कोंडागांव में शकुंतला तरार लिखित ‘ कोंडागांव के रत्न हमारे बाबा रतनलाल देवांगन नामक पुस्तक का विमोचन पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने की । इस अवसर पर ‘ माता सेवा के भजनों ‘ की पुस्तक का भी विमोचन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता की प्रेस क्लब अध्यक्ष कोण्डागांव सुरेन्द्र सोनपिपरे , विशिष्ट अतिथि दीपेश अरोरा , उजियार सिंह देवांगन, प्रियदर्शन गुप्ता, कन्हैया लाल कौशिक एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों ,माता पुजारी, माटी पुजारी व ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

    विरले लोग ही होते हैं जो समाज में अपनी छाप छोड़ जाते हैं, ऐसे विभूतियों में रतनलाल देवांगन हैं ।

    सुश्री लता उसेंडी ने लेखिका शकुंतला तरार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्रादेशिक नही अपितु राष्ट्रीय स्तर की लेखिका हैं । वे चाहती तो इन दोनों ही पुस्तक का विमोचन यहां कोंडागांव में कराने के बजाए रायपुर में करवाती , किन्तु इस पुस्तक के माध्यम से अब हर पीढ़ी के लोगों को उनके जानने का अवसर मिलेगा । उन्होंने यह साबित की कि उनके पिता ना केवल विद्वान ही थे अपितु अपने समय में उन्हें अपार लोकप्रियता प्राप्त थी । तहसील पारा के बच्चों के प्यारे बाबा थे वे । विरले लोग होते हैं जो समाज में अपनी छाप छोड़ जाते हैं , उनमें से एक ऐसे विभूति थे जिन्होंने कोंडागांव में बहुत अच्छा काम किया । विकट परिस्थितियों में भी उन्होंने धार्मिक , सामाजिक आदि सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई थी , जिसे संकलित किया गया हैं और कई लोगों के संस्मरण भी इस पुस्तक में शामिल हैं । कोंडागांव जिले के लिए यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी । कार्यक्रम को टंकेश्वर पाणिग्राही और खेम
    वैष्णव ने भी संबोधित किया ।

    पिता की उपलब्धि का वर्णन पुत्री ने किया ! रतनलाल द्वारा गाए गए भजनों का स्वर गायन किया गया, श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सराहा ।

    आधार वक्तव्य शकुंतला तरार ने प्रस्तुत करते हुए अपने पिता की उपलब्धियों का संक्षिप्त वर्णन किया और उनके घर के सामने के चौक को उनके नाम पर रखने का निवेदन किया । रतनलाल जी के द्वारा गाए जाने वाले भजनों को टंकेश्वर पाणि ग्राही, खेम वैष्णव, रमेश नायडू, मनी शंकर देवांगन ने सस्वर गायन किया ।

    विमोचन समारोह में शामिल विशिष्ट जन ।

    कोंडागांव के रत्न ‘ हमारे बाबा- स्मृति शेष रतनलाल देवांगन ‘ नामक पुस्तक और माता सेवा के भजनों की पुस्तक के विमोचन अवसर पर श्याम चरण निषाद माता पुजारी, दीनबंधु देवांगन सचिव माता मंदिर, नरपति राम पटेल सह-सचिव, सादुराम देहारी ग्राम देहारी, आसमन कोराम गायंता, बुधराम कोराम माटी पुजारी, पीलाराम हिंगलाजिन पुजारी, सुकुल राम कोराम, साहित्यकार शशिभूषण सोनी, मोहन सोढ़ी , माटी पुजारी, जसकेतु उसेंडी, खीरेंद्र यादव, लीलाधर आचार्य, महेश पांडे, शीतला देवांगन, विद्या देवांगन, वृंदा देवांगन, रूपा यादव , नीतू यादव , के पार्वती, श्री नरेंद्र देवांगन, श्रीकांत देवांगन, राजू देहारी , तृप्ति सोरी , ज्ञानेंद्र देवांगन , क्रांति कुमार देवांगन , कुबेर देवांगन, मुकरी उसेंडी , कमल देवांगन, योगेश सोरी के अलावा अनेक गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही । कार्यक्रम का सफल संचालन ननकी वैष्णव ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनी शंकर देवांगन ने किया । उक्ताशय की जानकारी दैनिक समाचार-पत्रों से सम्बद्ध शशिभूषण सोनी को राजधानी रायपुर में निवासरत धनंजय सिंह राठौर संयुक्त संचालक जन-संपर्क संचनालय रायपुर ने दी हैं और जिसे प्रेस को साझा किया गया ।

    देवांगन के व्यक्तित्व और कृतित्व प्रशंसनीय हैं – डॉ कुलवंत सिंह सलूजा ।

    प्रेस क्लब चांपा के उर्जावान अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा , सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, शशिभूषण सोनी , शनि कुमार लहरे , डॉ रामखिलावन यादव जनादेश न्यूज़-24, भूपेंद्र देवांगन सलवा जुड़ूम, जगदीश पटेल, राजसिंह चौहान आरबी न्यूज़ ने इस पुस्तक को खास बताया और रतनलाल देवांगन के व्यक्तित्व व कृतित्व की प्रशंसा की ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.