कोरबा 30 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 55 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 67199.60 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है।
जिसमे उपार्जन केंद्र अखरापाली में 243.20 क्विंटल, उतरदा मे 1025.60 क्विंटल, कटघोरा में 1346.40, कनकी में 249.60, करतला में 1232.80, केरवाद्वारी में 3464.80, कुल्हरिया में 961.60, कोथारी में 1315.20, कुदमुरा में 269.60, कोरकोमा में 320.40, चचिया 58.00, कोरबी (पाली) में 3306, कोरबी (पोड़ी उपरोड़ा) में 4519.20, चैतमा 1406.40, चिकनीपाली 2108.40, लबेद 3041.60, छुरीकला 1497.60, सुमेधा 689.60, जटगा 928, तुमान (जटगा) 9.60, जवाली 863.20, रंजना 367.20, तुमान 3605.20, तिलकेजा 111.20, दुरपा 29.20, नवापारा 2523.20, बेहरचुआं 454.40, निरधी 5116, पठियापाली 398, पसान 2141.60, लैंगा 854.40, नुनेरा 1122.40, पाली 1432, बकसाही 1510.40, पिपरिया 284, कर्रानवापारा 89.20, पोड़ी 1489.20, पोड़ी उपरोड़ा 79.20, फरसवानी 289.20, बरपाली (कोरबा) 1120, बरपाली (बरपाली) 1698, तानाखार 143.60, बिंझरा 911.20, भैंसमा 618.40, भिलाई बाजार 289.20, मोरगा 215.20, रामपुर 2684.80, पोटापानी 120, लाफा 534.40, श्यांग 702.40, उमरेली 143.20, सिरमिना 2235.20, दादरखुर्द 944, सोनपुरी 60, कराईनारा 1093.20, सोहागपुर 1130, नोनबिर्रा 794.80, हरदीबाजार में 1009.20 क्विंटल धान खरीदी हुई है। राज्य सरकार द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है। जिससे किसानों में उत्साह व्याप्त है।
स. क्र./सुरजीत/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




