Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं, भगवान शिव हर परेशानी को करेंगे दूर, जिंदगी में वापस आएंगी खुशियां
    Featured

    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं, भगवान शिव हर परेशानी को करेंगे दूर, जिंदगी में वापस आएंगी खुशियां

    News EditorBy News EditorDecember 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Somwar Ke Upay: सप्ताह के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से देवों के देव महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन जो कोई भी भक्त अपनी मुराद लेकर भोलेनाथ के चरणों में पहुंचता उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। तो अगर आपकी भी कोई अधूरी इच्छा या कोई समस्या है तो सोमवार के दिन शिवजी के इन खास उपायों को जरूर करें। आचार्य इंदु प्रकाश द्वारा दी गई इन उपायों को करने से आपकी परेशानियों का हल जरूर निकलेगा।

    1. अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन ही मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें।

    2. यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है तो इसके लिए आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

    3. अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें।

    4. अक्सर उपलब्धियां सामने होते हुए भी आपको नजर नहीं आती हैं। ऐसा तब महसूस होता है जब आपके पास सब कुछ होते हुए भी आपको लगे कि आपके पास कुछ नहीं हैं। तो इसके लिए आप सोमवार के दिन कुश या कंबल के आसन पर बैठकर तुलसी या रुद्राक्ष की बनी माला से कम से कम 108 बार भगवान शिव के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है

    ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नम:।

    5. अक्सर भागदौड़ भरी लाइफ में कई बार इंसान किसी काम को लेकर इतनापरेशान हो जाता है कि उलझन में आ जाता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होना आम बात है, इससे बचने के लिए सोमवार के दिन नहा धोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और साथ में घी का दीपक जलाएं।

    6. आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सब कुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।

    7. अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।

    8. अगर आप अपने धन्य धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

    9. अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

    10. अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आज के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ॐ नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

    11. अगर आपको अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए।

    12. अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो आज के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026

    UP Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत इन नेताओं को टिकट

    October 5, 2026

    02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.