Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विक्रांत मैसी ने किया एक्टिंग से संन्यास का ऐलान, पोस्ट शेयर कर बोले- ‘घर वापस जाने का समय आ गया है’
    Chhattisgarh

    विक्रांत मैसी ने किया एक्टिंग से संन्यास का ऐलान, पोस्ट शेयर कर बोले- ‘घर वापस जाने का समय आ गया है’

    News EditorBy News EditorDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विक्रांत मैसी फिल्मी दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं। छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत मैसी ने ओटीटी और फिल्मी जगत में भी खूब धूम मचाई और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर विक्रांत मैसी इन दिनों ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। 2002 के गोधरा कांड पर आधारित ये फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इस बीच विक्रांत ने अपने एक पोस्ट से सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है।

    विक्रांत मैसी ने किया एक्टिंग से रिटायरमेंट का ऐलान

    विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने उनके फैंस सहित पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। विक्रांत ने अपने पोस्ट के जरिए एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है और इस पोस्ट के सामने आते ही अभिनेता के फैंस हैरान रह गए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अभिनेता के रिटायरमेंट की वजह पूछी है।

    विक्रांत ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

    विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए पोस्ट में लिखा- ‘हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय काफी अच्छा रहा है। मैं आप सभी के इतने समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। लेकिन, जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता जा रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि अब समय आ चुका है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापस जाऊं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर और एक एक्टर के तौर पर भी। तो, 2025 में हम एक आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। जब तक सही सम ना लगे। पिछले 2 फिल्में और कई साल की यादें। आप सभी का फिर से शुक्रिया। हर चीज के लिए और जो कुछ बीच में हुआ उसके लिए भी। मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा।’

    फैंस हुए निराश

    एक्टर ने अपने पोस्ट में एक्टिंग से रिटायरमेंट की वजह का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर विक्रांत ने ये फैसला अचानक क्यों लिया, जबकि उनकी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। विक्रांत के फैसले से निराश उनके फैंस कमेंट करते हुए इतनी जल्दी एक्टिंग से संन्यास लेने की वजह के बारे में पूछ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026

    *आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन*

    July 7, 2026

    CG News : उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी, बुजुर्ग की मौत, पत्नी ने संघर्ष कर बचाई जान

    July 7, 2026

    CG News : सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों में मछली छोड़कर जताया आक्रोश

    July 7, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026

    *आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन*

    July 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.