Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 13, 2026

    CGPSC घोटाला मामले में बढ़ी हलचल, ADM के ED रिमांड पर CM साय ने कही बड़ी बात

    September 13, 2026

    CG NEWS : मेडिकल स्टोर में डॉक्टर की तरह इलाज करता दिखा शख्स, VIDEO वायरल’ अफसर बोले- होगी जांच

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुनालिया अंडरब्रिज निर्माण के दौरान यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था पर मंथन
    Chhattisgarh

    सुनालिया अंडरब्रिज निर्माण के दौरान यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था पर मंथन

    News EditorBy News EditorDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 04 दिसम्बर 2024 / कोरबा नगर में आवागमन की सुगमता के लिए शहर के प्रमुख स्थान सुनालिया नहर रेल्वे क्रांसिंग मार्ग पर निर्मित होने जा रहे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान सुनालिया पुल, पावर हाउस रोड में बनने वाले यातायात के दबाव व निर्मित्त होने वाली जाम की स्थिति के मद्देनजर यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अंडरब्रिज निर्माण कार्य को सुगमता से लागू करने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने नहर मार्ग के दोनों बैंकों का भी अवलोकन किया और निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक की परेशानी से निपटने एवं वाहनों के व्यवस्थित परिवहन हेतु तैयार किए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का भी जायजा लिया। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग से गाड़ियों के आवगमन हेतु उचित मर्जिंग पॉइंट का चयन करने एवं यथोचित स्थानों पर स्टॉपर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग को प्रभावी रूप से तैयार करने के निर्देश दिए जिससे अंडरब्रिज निर्माण के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    गौरतलब है कि कोरबा पुराने शहर, पावर हाउस रोड , सुनालिया पुल आदि पर बढ़ते यातायात के दबाव व दीर्घकालीन आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सुनालिया पुल के समीप अंडरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। उक्त अंडरब्रिज का निर्माण कार्य अब शीघ्र प्रारंभ होगा, निर्माण कार्य के दौरान सुनालिया पुल, पावर हाउस रोड व पुराने कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे़, जाम की स्थितियॉं निर्मित न हों, आवागमन व्यवस्था सुगम बनी रहे, इसके मद्देनजर वैकल्पिक मार्ग को प्रभावी रूप से तैयार करने की आवश्यकता होगी। कलेक्टर ने सुनालिया पुल से अग्रसेन तिराहा एवं डीडीएम रोड, लायंस उद्यान मार्ग आदि का अवलोकन कर आवागमन के वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया, साथ ही इसके विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने सुनालिया पुल, टीपी नगर चौक सहित मुख्य मार्ग में यातायात दबाव एवं आवागमन स्थिति का भी अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीशनल एसपी श्रीमती नेहा वर्मा, श्री यू बी एस चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    स /सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 13, 2026

    CGPSC घोटाला मामले में बढ़ी हलचल, ADM के ED रिमांड पर CM साय ने कही बड़ी बात

    September 13, 2026

    CG NEWS : मेडिकल स्टोर में डॉक्टर की तरह इलाज करता दिखा शख्स, VIDEO वायरल’ अफसर बोले- होगी जांच

    September 13, 2026

    BJP नेता पर चाकू से हमला, LIVE VIDEO में कैद हुई वारदात’ इलाके में मचा हड़कंप

    September 13, 2026

    गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

    September 13, 2026

    बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

    September 13, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 13, 2026

    CGPSC घोटाला मामले में बढ़ी हलचल, ADM के ED रिमांड पर CM साय ने कही बड़ी बात

    September 13, 2026

    CG NEWS : मेडिकल स्टोर में डॉक्टर की तरह इलाज करता दिखा शख्स, VIDEO वायरल’ अफसर बोले- होगी जांच

    September 13, 2026

    BJP नेता पर चाकू से हमला, LIVE VIDEO में कैद हुई वारदात’ इलाके में मचा हड़कंप

    September 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.