Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप, 4 घायल’ सभी की हालत नाजुक

    August 28, 2026

    कोरबा में मिथिला समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

    August 28, 2026

    CG NEWS : नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद छत्तीसगढ़ के परिवार परेशान, अंबिकापुर की बेटी समेत तीन लोगों से संपर्क हुआ बंद

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन ने जारी किया वीडियो, 25 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान
    Entertainment

    महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन ने जारी किया वीडियो, 25 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान

    News EditorBy News EditorDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 गुरुवार को देशभर के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों की ओर से भी इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत भी हो गई। इस मामले में अल्लू अर्जुन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस पूरी घटना के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो जारी कर घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी बात कही है।

    ‘हमें इसकी उम्मीद नहीं थी’

    अल्लू अर्जून ने वीडियो जारी कर कहा, “कल हम पुष्पा 2 फिल्म का प्रीमियर देखने के लिए आरटीसी एक्स रोड्स स्थित संध्या थिएटर गए थे। अप्रत्याशित रूप से वहां काफी भीड़ उमड़ पड़ी। अगले दिन सुबह हमें पता चला कि उस भीड़ में एक परिवार भी था। वहां हुई भगदड़ में एक महिला रेवती की अचानक मौत हो गई, जो दो बच्चों की मां थीं। जब उस बात का पता चला तो मैं, सुकुमार गारू, पुष्पा की पूरी टीम, हम सभी अचानक निराश हो गए। हमें बिल्कुल भी इसकी उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मैं लगभग 20 वर्षों से मुख्य थिएटर में जाकर फिल्में देख रहा हूं। ऐसा कभी नहीं हुआ। जब अचानक ऐसा हुआ तो हम चौंक गए। इस समाचार को जानकर हम और हमारी पूरी टीम पुष्पा समारोह में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले सकी। बहुत दुख हुआ।”

    ‘हर सहायता के लिए तैयार’

    अल्लू अर्जुन ने कहा, “हम फिल्में बनाते हैं। लोग सिनेमाघरों में आते हैं और आनंद लेते हैं। मुझे यह भी नहीं पता कि ऐसे थिएटर में ऐसी घटना पर मैं कैसे प्रतिक्रिया दूं। इसे शब्दों में भी नहीं कहा जा सकता। मेरी ओर से और टीम पुष्पा की ओर से, पूरे रेवती परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। अब चाहे हम कुछ भी कर लें हम उस नुकसान को वापस नहीं ला सकते। लेकिन, हम अपनी सर्वोत्तम क्षमता से परिवार को जो भी चाहिए वह करने के लिए तैयार हैं। आपको यह विश्वास दिलाने के लिए कि मैं आपके लिए हूं, मैं पीड़ित परिवार को 25 लाख का रुपये की सहायता प्रदान कर रहा हूं। मैं उनके बच्चे को किसी भी समय, जो भी सहायता चाहिए, वह प्रदान करने के लिए तैयार हूं। हम अब तक हुए मेडिकल खर्च का भी ख्याल रखेंगे।’

    पुलिस ने दर्ज किया केस

    बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में एक्टर अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया के महिला के बेटे को 48 घंटे तक निगरानी में रखा गया है। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप, 4 घायल’ सभी की हालत नाजुक

    August 28, 2026

    कोरबा में मिथिला समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

    August 28, 2026

    CG NEWS : नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद छत्तीसगढ़ के परिवार परेशान, अंबिकापुर की बेटी समेत तीन लोगों से संपर्क हुआ बंद

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    CG News : रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ की जेलों में दिखा भावुक नजारा, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी और लिया आशीर्वाद

    August 28, 2026

    CG News : प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    August 28, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप, 4 घायल’ सभी की हालत नाजुक

    August 28, 2026

    कोरबा में मिथिला समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

    August 28, 2026

    CG NEWS : नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद छत्तीसगढ़ के परिवार परेशान, अंबिकापुर की बेटी समेत तीन लोगों से संपर्क हुआ बंद

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.