Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 8 December 2024: आज दुर्गाष्टमी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य, देवी मां की बरसेगी असीम कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 8 December 2024: आज दुर्गाष्टमी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य, देवी मां की बरसेगी असीम कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorDecember 8, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    8 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 53 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही आपके अधूरे काम पूरे भी होंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे, जिसका पूरा फायदा मिलेगा। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। महिलाओं को आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 3

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आज आप अपनी मेहनत के बल पर अपने कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे है। आज धैर्य पूर्वक किया गया फैसला लाभदायक सिद्ध होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज परिवार के लोगो का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि: 

    आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। घरेलु कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। आज आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अच्छे दोस्त के साथ योजना बनायेंगे। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार वाले आज आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। आज ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको कुछ उपहार देंगे। साथ ही सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    सिंह राशि:

    आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। आज बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियाँ आने से मधुरता और बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी, ये यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। धन लाभ के नये अवसर मिलेंगे, इस अवसर का लाभ आप अच्छे से उठाएंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि: 

    आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। लवमेट के रिश्तें में नयापन आयेगा। आज आप अपने कार्य आसानी से पूरा करते जायेंगे। आज आपको माता पिता का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 2

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कुछ नया सीखने का मौका आपको मिलेगा। ऑफिस में जूनियर आपका सहयोग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलेक्स भी हो जायेंगे। जॉब के लिए नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी लगाने के योग बने हुए हैं। ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगो को आज अधिक मुनाफा होने वाला है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। संचार-साधनों से आपको फायदा होगा। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। आज आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त होगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी। आज आपके काम की गति बढ़ेगी। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनायेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि: 

    आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। आज आप कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। करियर में और आगे बढ़ेंगे, करोबार में बरकत होगी। शाम का समय परीवार वालो के साथ बितेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 8

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। जमीन-जायदाद के कागजात को आज सम्भाल कर रखे। साथ ही अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखने की आवश्यकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शाम को बहार टहलने जायेंगें।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आज आपको नये ऑफर मिलेंगे, इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज आप सामाजिक कामों में सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, वे शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। माता के सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। माता-पिता आपकी ख़ुशी देखकर प्रसन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, उनके साथ आप देर तक बात करेंगे। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिशीयल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा कराएगा। आज कामकाज में सफलता प्राप्त होगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026

    (कोरबा) आश्रित ग्राम करगामार में गहराया पेयजल संकट

    June 8, 2026

    जिले के सड़क सुरक्षा मितानों का विशेष जागरूकता, राहवीर योजना की दी गई जानकारी

    June 8, 2026

    अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के जहर खाने के मामले में, महिला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार

    June 8, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026

    (कोरबा) आश्रित ग्राम करगामार में गहराया पेयजल संकट

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.