Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना केस में नया खुलासा’ जब्त फोन में पोर्न वीडियो मिलने का दावा

    September 12, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के शक में बैगा की हत्या, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 5 को पकड़ा

    September 12, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जीने-मरने को तैयार, 101 किसानों की अगुआई में फिर होगा दिल्ली कूच; बातचीत को तैयार नहीं मोदी सरकार
    Chhattisgarh

    जीने-मरने को तैयार, 101 किसानों की अगुआई में फिर होगा दिल्ली कूच; बातचीत को तैयार नहीं मोदी सरकार

    News EditorBy News EditorDecember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : एमएसपी सहित अपनी मांगों को लेकर किसान रविवार को एक बार फिर दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली कूच किया था। हालांकि रास्ते में हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया और उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद किसानों ने 48 घंटे के लिए अपना मार्च रोक दिया था। हालांकि रविवार को एक बार फिर 101 किसानों की अगुआई में मार्च शुरू करने का ऐलान किया गया है। इन किसानों को मरजीवदास (जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार) नाम दिा गया है।

    जानकारी के मुताबिक दिल्ली कूच की अगुआई करने जा रहे इस ग्रुप में अलग-अलग संगठनों के किसान नेता शामिल हैं। शुक्रवार के मार्च में भी ये सभी शामिल थे। हरियाणा पुलिस की कार्रवाई में 15 किसान घायल हो गए थे। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सरवन सिंह पंधेर ने कहा, हम इंतजार कर रहे थे कि केंद्र सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करेगी। लेकिन अब तक हमें सरकार की तरफ से कोई भी संदेश नहीं मिला है। इसलिए हम फिर से राजधानी के लिए कूच करेंगे। इस बार भी हम पैदल ही यात्रा करेंगे।

    उन्होंने कहा कि किसानों ने अपनी मांग का चार्टर शुक्रवार को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस ने कहा था कि उनके चार्टर को केंद्र सरकार के पास भेज दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि अंबाला में किसानों को टारगेट करने के लिए ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लगा दी गई। बता दें कि पहदले सीआरपीसी में यह धारा 144 थी।

    किसान नेता गुरमनीत मंगत ने कहा कि अंबाला प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए ही धारा 163 लगाई है। प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई पर पंधेर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का पर्दाफाश हो गया है।

    पंधेर ने कहा, “उन्होंने कल क्या किया? लोग इस कार्रवाई से नाराज हैं। लोग भाजपा से पूछ रहे हैं कि चूंकि किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं ले जा रहे थे, तो उन्हें आगे क्यों नहीं बढ़ने दिया गया। खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। किसानों का दावा है कि डल्लेवाल का आठ किलो वजन कम हो गया है। इस बीच, हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस प्रमुख को भेजे पत्र में कहा, ‘आपके संज्ञान में लाया जाता है कि छह दिसंबर को जब किसानों का जत्था हरियाणा की सीमा की ओर बढ़ा तो कई मीडियाकर्मी भी उनके साथ थे, जबकि अनुरोध किया गया था कि मीडियाकर्मियों को प्रदर्शन स्थल के पास नहीं आने दिया जाए।’

    पत्र में कहा गया है, ‘इसके कारण हरियाणा पुलिस को सीमा पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।’ पत्र में कहा गया है, ‘इसलिए आपसे पुनः अनुरोध है कि आप सभी संबंधित पक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दें कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा तथा उनकी आवश्यकताओं के हित में उन्हें सुरक्षित दूरी (न्यूनतम एक किलोमीटर) पर रोका जाए।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना केस में नया खुलासा’ जब्त फोन में पोर्न वीडियो मिलने का दावा

    September 12, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के शक में बैगा की हत्या, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 5 को पकड़ा

    September 12, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026

    चोरी की जानकारी दुकान मालिक को देने से नाराज होकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपियों व 01 नाबालिग पर कार्रवाई।

    September 12, 2026

    जिला न्यायालय (District Court) परिसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध ख्यातिलब्ध चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने दी अपनी चिकित्सकीय सेवाएं

    September 12, 2026

    चोरी की जानकारी दुकान मालिक को देने से नाराज होकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपियों व 01 नाबालिग पर कार्रवाई।

    September 12, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना केस में नया खुलासा’ जब्त फोन में पोर्न वीडियो मिलने का दावा

    September 12, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के शक में बैगा की हत्या, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 5 को पकड़ा

    September 12, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026

    चोरी की जानकारी दुकान मालिक को देने से नाराज होकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपियों व 01 नाबालिग पर कार्रवाई।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.