Saturday, February 14, 2026

राणी सती दादी मंदिर लछनपुर में ऐरन परिवार द्वारा परोजन एवं राणी सती दादी जी का हुआ मंगलपाठ 

न्यूज़ जांजगीर-चांपा । मास पूर्णिमांत मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी दिनांक 06 दिसंबर 2024 को लछनपुर चांपा स्थित श्री नारायणी सती दादी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ ऐरन परिवार द्वारा दादीजी का मंगलपाठ हुआ । परोजन समारोह के शुभ अवसर पर पाठ वाचक अभिषेक अग्रवाल खरसिया ने अपनी समधुर वाणी से करके भक्तों को भाव-विभोर कर दिया ।

भीमेश्वरी बेरी वाली का आशीर्वाद तथा पितरों के पुण्य से रीति-रिवाजों से स्थल पर नाक, तथा रक्षा आभूषण हेतु कर्ण वेध संस्कार।

राजस्थान के झुंझुनू वाली राणी सती दादी जी एवं ऐरन परिवार बरपाली चौक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल की देवी भीमेश्वरी बेरी वाली की आशीर्वाद व पितरों के पुण्य प्रताप से सबसे पहले महिलाओं ने ऐरन परिवार संग दादीजी का पाठ किया,उसके बाद परोजन बच्चों के नाक ,कान छेदने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । धार्मिक आस्था रखने वाले शशिभूषण सोनी ने बताया कि हम सदियों से अपने रीति-रिवाजों को मानते आ रहे हैं। इन रीति-रिवाज में संस्कारों की अहम भूमिका हैं। जिस बालक का मुण्डन हो जाता हैं उसका कान,नाक छेदना भी एक संस्कार हैं। शारीरिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बालक के दोनों कान छेदे जाते हैं। छेदने के बाद सोने या फिर अन्य धातु के कुण्डल पहनाया जाता हैं । कान की नस का अण्डकोष की नस के साथ सीधा संबंध हैं, इससे पुरुष की नपुंसकता तथा महिला का बंध्यत्व भी दूर हो जाता हैं ।

राणी सती दादीजी महोत्सव में शामिल अतिथि ।

भव्य दादीजी महोत्सव पर वयोवृद्ध रोशनलाल अग्रवाल , जगदीश प्रसाद ,राजकुमार , पवन कुमार, विजय , संजय , अजय , पंकज ,दीपक , सत्यम ,शिवम , हिमांशु ,प्रियांशु श्रीमति गायत्री देवी ,कमला देवी , राजरानी ,पुष्पा ,रेनु , रेखा बबीता, कविता ,मधु ,एकता खुशबू सहित ऐरन परिवार के लोग दूरदराज से निमंत्रण पर पहुंचे ।

आगंतुक अतिथियों ने राणी सती दादी जी का दर्शन-पूजन कर दादी रसोई ग्रहण किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने ज्योत पूजन किया । अंत में सुहागिन महिलाओं द्वारा महाआरती कर दादी रसोई का प्रसाद प्राप्त किया ।

अभिषेक भोग और मंगलपाठ में भाग लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह और उमंग ।

अजय कुमार अग्रवाल परिवार के विशेष आग्रह पर मंगलमय कार्यक्रम में कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, डॉ रविंद्र द्विवेदी, भुनेश्वर देवांगन, शशिभूषण सोनी,धर्मेन्द्र पाण्डेय, शैलेष शर्मा, जितेन्द्र पाण्डेय,विनय कुमार अग्रवाल सहित अन्यान्न्य श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक भोग, मंगलपाठ उत्सव में भाग लिया। इस दौरान नारायणी राणी सती दादी मंदिर को विद्युत झालरों से सुसज्जित किया । अजय अग्रवाल परिवार ने आगंतुक अतिथियों का दिल खोलकर स्वागत किया ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -