Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    (कोरबा) मड़वारानी पहाड़ पर युवक की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश-पुलिस जांच जारी

    June 7, 2026

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा अंतर्गत दो ट्रैलर की टक्कर में चालक केबिन में फंसा-रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

    June 7, 2026

    राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दाने-दाने के लिए करना पड़ता है मेहनत, खाते में आती है राशि तो मिलती है खुशी
    Chhattisgarh

    दाने-दाने के लिए करना पड़ता है मेहनत, खाते में आती है राशि तो मिलती है खुशी

    News EditorBy News EditorDecember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 08 दिसम्बर 2024/ िंसंचाई के साधनों से जूझने वाले हम किसानों के लिए तो आसमान और सरकार ही भगवान है। बारिश अच्छी हुई तो फसल भी अच्छा होता है और अच्छी फसल होने और सरकार द्वार अच्छा कीमत तय करने पर ही हमें अपनी मेहनत का पूरा मोल मिल पाता है। हमें खेत में उतरकर परिश्रम करना पड़ता है। पसीने बहाने पड़ते हैं, तब जाकर फसल ले पाते हैं और दाने-दाने को अलग कर इन फसलों को बेच पाते हैं। हमारी खुशी तभी दुगनी होती है जब हमारी उम्मीदें पूरी होती है। यह उम्मीदें तब से बनती रहती है जब से किसान खेत में हल चलाता है और उनके ऊपर जो कर्ज है, उससे मुक्त होने के लिए उम्मीदें लगाए रहता है, फसल बेचकर घर का कुछ नया सामान लाने का सपना संजोएं रहता है। यह उम्मीद, यह सपना फसल अच्छा पैदा होन और उसे सुरक्षित बेच पाने के बाद जब खाते में राशि आती है तभी खुशी के रूप में पूरी होती है…यह कहना है लगभग सत्तर साल के किसान गुलाब सिंह का। खेत से धान की फसल को लाकर मिंजाई में व्यस्त गुलाब सिंह ने बताया कि किसानों को आसमान और सरकार से ही उम्मीद रखनी पड़ती है, इस बार भी दोनों से उम्मीद पूरी हो रही है, यह बहुत खुशी की बात है। गुलाब िंसह ने बताया कि उन्हें मालूम है कि पिछले साल भी जब उन्होंने अपनी खेत में लगी धान को बेचा था तब समर्थन मूल्य की रिश के अलावा जो अंतर की राशि थी वह एकमुश्त खाते में आ गई थी। उन्हें प्रति क्विंटल 31 सौ रूपये की दर से धान का लाभ मिला था। इसके अलाव दो साल का बकाया बोनस की राशि भी उन्हें मिली थी। गुलाब सिंह को खुशी है कि इस बार भी उन्हें अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और जो उम्मीदें हैं वह पूरी होंगी।
    कोरबा विकासखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम ठाड़पखना के किसान गुलाब सिंह ने बताया कि उनके पास लगभग 6-7 एकड़ की जमीन है, जिस पर धान की फसल बोता है। अभी धान की मिंजाई में व्यस्त किसान गुलाब सिंह ने बताया कि विगत वर्ष भी बारिश ठीक-ठाक हुई थी। इस साल भी बारिश ने दगा नहीं दिया और उन्हें उम्मीद के मुताबिक फसल मिली है। बुजुर्ग किसान गुलाब सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में सिंचाई का साधन नहीं है। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से आसमान पर ही सबको निर्भर रहना पड़ता है। खैर बारिश अच्छी हुई है और फसल भी छीक-ठाक हो गया है। इसलिए परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले लेमरू में उन्होंने अपना धान बेचा था, धान बेचने की गई व्यवस्था पहले की अपेक्षा बहुत बदल गई है और सुविधाजनक हो गई है। पहले धान बेचने में बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि धान का समर्थन मूल्य मिलने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अतिरिक्त राशि दी जाती है। यह राशि हम किसानों के लिए बहुत काम आती है। हमें खुशी है कि हम किसानों को एक क्विंटल धान की कीमत 31 सौ रूपए मिलती है, जो कि अन्य दूसरे राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक कीमत है। किसान गुलाब सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसान परिवार से है, इसलिए किसानों की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति की दिशा में उठाए गए कदम से किसानों को राहत मिल रही है और किसान भी खुश है। गुलाब सिंह ने बताया कि जल्दी ही मिंजाई का काम पूरा होने के बाद वे अपनी धान उपार्जन केंद्र में बेचेंगे, उन्होंने अपना पंजीयन भी कराया है।
    स/कमलज्योति/सुरजीत

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    (कोरबा) मड़वारानी पहाड़ पर युवक की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश-पुलिस जांच जारी

    June 7, 2026

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा अंतर्गत दो ट्रैलर की टक्कर में चालक केबिन में फंसा-रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

    June 7, 2026

    राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता

    June 7, 2026

    दबंगों की गुंडागर्दी’ युवक पर चढ़ाई बोलेरो, पीछा करने वाले पत्रकार को बनाया निशाना

    June 7, 2026

    उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त* 

    June 7, 2026

    हैदराबाद के सुप्रसिद्ध भाग्यलक्ष्मी मंदिर का दर्शन लाभ का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    June 7, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    (कोरबा) मड़वारानी पहाड़ पर युवक की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश-पुलिस जांच जारी

    June 7, 2026

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा अंतर्गत दो ट्रैलर की टक्कर में चालक केबिन में फंसा-रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

    June 7, 2026

    राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता

    June 7, 2026

    दबंगों की गुंडागर्दी’ युवक पर चढ़ाई बोलेरो, पीछा करने वाले पत्रकार को बनाया निशाना

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.