Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident News : बड़ा हादसा , बाइक सवार को बचाने में घर में घुसी SDM की कार, ADM समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

    April 18, 2026

    Iran War Warning to USA : ईरान की आखिरी चेतावनी , ‘नाकाबंदी नहीं रुकी तो होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे एक भी जहाज’

    April 18, 2026

    Chhattisgarh Coal Levy Scam Update : न्याय की ओर कदम , कोयला लेवी घोटाले के आरोपियों पर आर्थिक प्रहार जारी, समीर विश्नोई रडार पर

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सभी के लिए आवास: CM साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ
    Chhattisgarh

    सभी के लिए आवास: CM साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ

    News EditorBy News EditorDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सभी के लिए आवास’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “अटल विहार योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अटल विहार योजना प्रारंभ की जा रही है ताकि जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जा सकें।

    मुख्यमंत्री साय ने जिन आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया उनके तहत 07 विभिन्न स्थानों पर भूरकोनी -रायपुर, पथर्रा – राजिम, खरतुली – धमतरी, सिहाद – धमतरी, पुलगांव – दुर्ग, गुरूर – बालोद, एवं कोकड़ापारा – बीजापुर में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के आवास बनाए जाएंगे। लगभग 300 करोड रुपए की लागत की इन परियोजनाओं के तहत 1650 मकान बनाए जाएंगे, इनमें ई.डब्ल्यू.एस. और एल.आई.जी. श्रेणी के 1452 आवास तथा एम.आई.जी. श्रेणी के 200 आवास बनाए जाएंगे। हितग्राही भवनों का ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट (www.cghb.gov.in) के माध्यम से घर बैठे कर सकेंगे।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर शहरी गरीब परिवारों को आवास मिले, इस उद्‌द्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई है। इससे प्रेरणा लेते हुए हमारी राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों एवं विकासखंड में रह रहे आवासहीन अथवा कच्चे भवन के स्थान पर किफायती एवं पक्के छत युक्त आवास उपलब्ध कराने के लिए ‘अटल विहार योजना” प्रारंभ की है, जिसके तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा 50,000 भवनों का निर्माण कर आबंटन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल विहार योजना के लिए हाउसिंग बोर्ड को एक रूपये प्रति वर्ग फुट पर शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जा रही है इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये है। इस योजना में पूर्व में घोषित अनुदान को जारी रखते हुए ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए एवं एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए अनुदान राज्य शासन द्वारा दिया जा रहा है।

    वित्त तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अटल विहार योजना के तहत आवासों का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस योजना के तहत राजधानी रायपुर के साथ – साथ दूरस्थ बीजापुर जिले में भी मकान बनाए जाएंगे। जल्द ही यह योजना सभी जिलों में शुरू होगी। हाउसिंग बोर्ड द्वारा नियमित भवनों को फ्री-होल्ड करने की योजना वर्ष 2012 में प्रारंभ की गई। इस योजना में राज्य के लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार द्वारा अभी हाल ही में 26 नवम्बर 2024 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में फ्री-होल्ड किये जा रहे भवनों में डायवर्सन शुल्क एवं पेनाल्टी में शत प्रतिशत छूट प्रदान की गई है, इससे हाउसिंग बोर्ड के लगभग 80 हजार हितग्राहियों को राहत मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident News : बड़ा हादसा , बाइक सवार को बचाने में घर में घुसी SDM की कार, ADM समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

    April 18, 2026

    Iran War Warning to USA : ईरान की आखिरी चेतावनी , ‘नाकाबंदी नहीं रुकी तो होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे एक भी जहाज’

    April 18, 2026

    Chhattisgarh Coal Levy Scam Update : न्याय की ओर कदम , कोयला लेवी घोटाले के आरोपियों पर आर्थिक प्रहार जारी, समीर विश्नोई रडार पर

    April 18, 2026

    Chhattisgarh Petrol Pump Suicide Attempt : सड़क पर मौत का तांडव , 28 साल के युवक ने खुद को आग के हवाले किया, बर्न एंड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    April 18, 2026

    Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सरकार के ‘सीटें बढ़ाने वाले बिल’ के गिरने को बताया लोकतंत्र की जीत

    April 18, 2026

    Murder Case : इंसानियत शर्मसार , हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को दी जानकारी, कहा- “बेहोश है अस्पताल ले जाओ”

    April 18, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG Accident News : बड़ा हादसा , बाइक सवार को बचाने में घर में घुसी SDM की कार, ADM समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

    April 18, 2026

    Iran War Warning to USA : ईरान की आखिरी चेतावनी , ‘नाकाबंदी नहीं रुकी तो होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे एक भी जहाज’

    April 18, 2026

    Chhattisgarh Coal Levy Scam Update : न्याय की ओर कदम , कोयला लेवी घोटाले के आरोपियों पर आर्थिक प्रहार जारी, समीर विश्नोई रडार पर

    April 18, 2026

    Chhattisgarh Petrol Pump Suicide Attempt : सड़क पर मौत का तांडव , 28 साल के युवक ने खुद को आग के हवाले किया, बर्न एंड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    April 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.