Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 15, 2026

    चोरी के मामले में 04 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी सफलता

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘अरे तुम अभी तक सुसाइड नहीं किए’, पत्नी ने कोर्ट में पूछा तो हंसती रही महिला जज; AI इंजीनियर के दिल पर लग गई बात?
    Chhattisgarh

    ‘अरे तुम अभी तक सुसाइड नहीं किए’, पत्नी ने कोर्ट में पूछा तो हंसती रही महिला जज; AI इंजीनियर के दिल पर लग गई बात?

    News EditorBy News EditorDecember 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु में एक AI इंजीनियर के सुसाइड का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 34 साल के अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और सास पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया। 9 दिसंबर को समस्तीपुर बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले 90 मिनट का एक वीडियो बनाया जिसमें शादी के बाद उसके साथ जो कुछ हुआ, उस बारे में डीटेल से बताया। अतुल ने सुसाइड से पहले पत्नी निकिता सिंघानिया पर कई गंभीर आरोप लगाए।

    अतुल ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने 6 केस लोअर कोर्ट और तीन हाई कोर्ट में किए हैं। निकिता ने उनके मां-पिता और भाई के ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास, अननेचुरल सेक्स, घरेलू हिंसा, दहेज लेने जैसे आरोप लगाए हैं। अब तक कोर्ट में 120 तारीख लग चुकी है। 40 बार खुद वो बेंगलुरु से जौनपुर जा चुके थे।

    पत्नी के हैरेसमेंट पर 90 मिनट का वीडियो, 24 पेज का सुसाइड नोट

    अतुल ने सुसाइड से पहले 90 मिनट का वीडियो बनाने के साथ 24 पेज का एक लेटर भी लिखा है जिसमें पत्नी निकिता सिंघानिया के पैसों की डिमांड का जिक्र किया गया है। अतुल ने अपने नोट में लिखा है कि-

    • उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने केस खत्म करने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे।
    • तलाक के बदले हर महीने दो लाख रुपये के गुजारा भत्ता की डिमांड की।
    • बेटे का चेहरा तक नहीं देखने दिया।
    • निकिता के पिता की शादी के बाद बीमारी से मौत हुई लेकिन ससुरालवालों ने हत्या की FIR दर्ज करा दी।

    जज ने मामला निपटवाने के 5 लाख रुपये मांगे

    अतुल के मुताबिक उसकी शादी 2019 में हुई और 5 साल के अंदर पत्नी, ससुराल वालों, पक्षपाती कानून व्यवस्था ने आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। अतुल ने इस मामले में केस की सुनवाई कर रही जौनपुर की महिला जज पर भी रिश्वत मांगे का आरोप लगाया है। अतुल के आरोप के मुताबिक फैमिली कोर्ट में जज ने मामला निपटवाने के पांच लाख रुपये मांगे। इतना ही नहीं अतुल ने कोर्ट के अंदर घूसखोरी के खेल का भी खुलासा किया है।

    घूस देने से इनकार करने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ एलिमनी और मेंटिनेंस का आदेश जारी कर दिया, जिसके तहत उन्हें हर महीने अपनी पत्नी को 80 हजार रुपये देने का फैसला सुनाया गया। अतुल ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक ने उन पर 3 करोड़ मेंटिनेंस देने का दबाव भी बनाया। पत्नी को बाहर करके जज ने उनसे अकेले में बात की और 5 लाख रुपये खुद के लिए रिश्वत के तौर मांग की। उन्होंने कहा कि वह 5 लाख रुपये उन्हें दे। वह केस को दिसंबर 2024 में ही सेटल कर देंगी। अतुल सुभाष ने अपने वीडियो में जज पर ऐसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

    महिला जज करती थी पक्षपात

    अतुल ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है कि एक दिन कोर्ट में उसे देखकर उसकी पत्नी ने कहा, “अरे तुम अभी तक सुसाइड नहीं किए?” इस पर मृतक ने कहा, “मैं मर गया तो तुम लोगों की पार्टी कैसे चलेगी?” इस पर अतुल की पत्नी बोली, तब भी चलेगी। तुम्हारा बाप देगा पैसा। पति के मरने पर सब वाइफ का होता है। तेरे मरने के बाद तेरे मां-बाप भी जल्दी मरेंगे फिर। उसमें भी बहू का हिस्सा होता है।”  इसके साथ ही मृतक ने यह भी बताया कि जौनपुर की महिला जज उससे पक्षपात करती हैं और कोर्ट रूम में उस पर हंसती थी।

    atul subhash suicide note

    अतुल ने सुसाइड नोट में दावा किया है कि जौनपुर में अदालत में सुनवाई के दौरान उसकी पत्नी ने जज के सामने ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। इस दौरान महिला जज भी हंस पड़ी।

    ‘न्याय ना मिले तो गटर में बहा देना अस्थियां’

    इसके अलावा उनके माता-पिता और भाई को भी कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे थे। अतुल ने जूडिशियरी से मां-पिता को हैरेसमेंट नहीं करने की अपील की और पत्नी के लिए आखिरी संदेश दिया कि उसके बच्चे को वैल्यू के साथ परवरिश के लिए मेरे माता-पिता को दे दे। उसने अपने भाई को हिदायत दी कि बिना किसी कैमरे के मेरी पत्नी और उसके ससुरालवालों से नहीं मिले। साथ ही अगर उसे न्याय नहीं मिलता है तो उसकी अस्थियां कोर्ट के सामने गटर में बहा दी जाए।

    मां का रो-रोकर बुरा हाल

    अतुल के सुसाइड के बाद उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बिलख बिलख कर एक ही गुहार लगा रही है कि अब बस उनके बेटे को न्याय मिले। अतुल के भाई विकास मोदी का कहना है कि अतुल ने शादी के बाद पत्नी के साथ जिंदगीभर प्यार से रहने के सपने संजोए लेकिन उन्होंने सपने भी नहीं सोचा था कि जिस अग्नि के वे फेरे ले रहे हैं कुछ ही दिनों में उन्हें उसी आग में जलना पड़ेगा। पत्नी के एक के बाद एक गंभीर आरोप और कोर्ट में तारीख पर तारीख से तंग आकर अतुल ने हारकर आत्महत्या कर ली।

    फेल सिस्टम बना सुसाइड की वजह

    इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत पर सोशल एक्टिविस्ट बरखा त्रेहान ने भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ये सिस्टम का फेलियर है जिससे परेशान होकर अतुल सुभाष ने सुसाइड किया है। अतुल की मौत के बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अतुल की पत्नी और पत्नी के परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। अतुल सुभाष के सुसाइड ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर नई बहस छिड़ी हुई है और लोग सिस्टम को लेकर गुस्सा दिखा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 15, 2026

    चोरी के मामले में 04 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी सफलता

    October 15, 2026

    श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

    October 15, 2026

    CG News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस का बड़ा कदम, फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    October 15, 2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    October 15, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 15, 2026

    चोरी के मामले में 04 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी सफलता

    October 15, 2026

    श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

    October 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.