Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » केजरीवाल ने बांटी एक और ‘रेवड़ी’, दिल्ली में महिलाओं को चुनाव से पहले 1000 और जीत के बाद 2100 देने का ऐलान
    Chhattisgarh

    केजरीवाल ने बांटी एक और ‘रेवड़ी’, दिल्ली में महिलाओं को चुनाव से पहले 1000 और जीत के बाद 2100 देने का ऐलान

    News EditorBy News EditorDecember 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को महिला सम्मान योजना लागू कर दी है लेकिन क्या इसे जनता को फिर से रेवड़ी देना भी कहा जा सकता है? दरअसल, गुरुवार सुबह दिल्ली कैबिनेट ने महिला सम्मान योजना को मंजूरी दी थी और इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि कुछ दिनों में चुनाव की घोषणा हो जाएगी और इस वजह से भले ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएं लेकिन अकाउंट में पैसे नहीं भेजे जा सकेंगे. इसके तुरंत बाद एक और घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को चुनाव के बाद इस योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाएंगे.

    उन्होंने कहा, ‘इस योजना के तहत महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा और जो-जो महिला रजिस्ट्रेशन करेगी, उनके अकाउंट में 1000-1000 रुपये आने लग जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘यह ऐलान मैंने इस साल मार्च के महीने में किया था और मुझे उम्मीद थी कि इसे मई-जून में लागू कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.’

    महिलाओं की मदद कर पाना हमारा सौभाग्या

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘जेल से वापस आने के बाद से मैं आतिशी के साथ इस योजना को लागू करने में लगा हुआ था और अब इसे लागू कर दिया गया है’. उन्होंने कहा, ‘यह हमारा कोई ऐहसान नहीं है. महिलाएं अपना परिवार चलाती हैं. बच्चों को संस्कार देती हैं. उन्हें पाल-पोस कर बढ़ा करती हैं और वो ही हमारा भविष्य हैं. ऐसे में महिलाओं की अगर हम मदद कर सकें तो ये हमारा सौभाग्य है.’

    खुद को केजरीवाल ने बताया अकाउंट्स का जादूगर

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं अकाउंट्स का जादूगर हूं और मुझे पता है कि पैसे कहां पर बचाने हैं. पैसे कहां पर लगाने हैं. मैंने कह दिया तो कह दिया. मैंने कहा… हजार रुपये हर महीने देंगे तो आज हमने इसे चालू कर दिया.’ केजरीवाल ने कहा, ‘आज दिल्ली सरकार ने हजार रुपये चालू कर दिए और 10-15 दिन में चुनाव की घोषणा हो जाएगी. इस वजह से भी चुनाव से पहले पैसे नहीं भेजे जा पाएंगे. लेकिन महिलाओं ने कहा कि महंगाई बढ़ गई है और 1 हजार रुपये से काम नहीं चलेगा. इसलिए आज मैं ऐलान कर रहा हूं कि कल से रेजिस्ट्रेशन चालू होगा और वो 2100 रुपये का होगा.’

    चुनाव के बाद महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

    उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली की सभी मां और बहनों से कहना चाहता हूं 2-3 दिन में आप के कार्यकर्ता घर-घर रेजिस्ट्रेशन कराने आएंगे. आप कार्ड को संभाल कर रखना और आज जो योजना 1000 रुपये की पास की है. इसे 2100 रुपये करेंगे और चुनाव के बाद आपके अकाउंट में 2100-2100 रुपये आएंगे.’

    सुबह दिल्ली कैबिनेट बैठक में दी गई थी योजना को मंजूरी

    आज सुबह हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है. इससे पहले वित्त विभाग ने इस योजना पर आपत्ति जताई थी. बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने इसे AAP की सातवीं रेवड़ी कहा था.

    आतिशी ने की थी महिला सम्मान योजना की घोषणा

    बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आतिशी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की थी. इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देना का वादा किया गया था. साथ ही 2024-25 में महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण की योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की भी की थी.

    किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

    बता दें कि हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि पाने के लिए महिला को दिल्ली का वोटर होना अनिवार्य है. केवल उन्हीं महिला को इसका लाभ मिलेगा जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होगा. इसके अलावा अगर कोई महिला इनकम टैक्स देती होंगी या पहले से ही दिल्ली सरकार से किसी योजना के तहत किसी पेंशन योजना की लाभार्थी होंगी या सरकारी कर्मचारी होंगी तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026

    *आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन*

    July 7, 2026

    CG News : उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी, बुजुर्ग की मौत, पत्नी ने संघर्ष कर बचाई जान

    July 7, 2026

    CG News : सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों में मछली छोड़कर जताया आक्रोश

    July 7, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026

    *आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन*

    July 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.