Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 16 December 2024: पौष माह के पहले दिन इन राशि वालों की बदेलगी किस्मत, सौभाग्य और ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 16 December 2024: पौष माह के पहले दिन इन राशि वालों की बदेलगी किस्मत, सौभाग्य और ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorDecember 16, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    16 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 22 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज से पौष का महीना प्रारंभ हो गया है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आपका दिन सुखद रहेगा। आज जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। समाज में आपकी छवि के अनुसार ही आपको परिणाम मिलेंगे। अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज पड़ोसी आपसे सहायता मांगेंगे, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि  

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में लग्जरी आइटम

    खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आप माता पिता के साथ समय बितायेंगे। संयम और धैर्य के साथ आप बड़े-से-बड़े कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय बच्चों के लिए निकालेंगे, उनके साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज समाज में आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको बेवजह समय नुकसान करने से बचना चाहिए।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आय के नए अवसर मिलेंगे, जिनसे उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज अचानक धन-लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के समय पार्टी का प्लान बनायेंगे, जहां किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 9

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है। साथ ही आज परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंद कार्यों को कर पाने में कामयाब होंगे।

    • शुभ रंग- आसमानी
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता-पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। आज आपको अपनी इच्छा शक्ति में सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से पसंदीदा उपहार मिलेगा। जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें बड़ों का सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रुचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें, वरना आपको उलझन महसूस होगी। आज दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। आज भाई से कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य समय पर पूरा हो जायेगा। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 9

    धनु राशि 

    आज आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए वापस मिलेंगे, जिससे आप घर के जरूरत का सामान खरीदेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट की आज फ़ोन पर देर तक बात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी तैयारी करते रहे, जल्द ही सफलता के योग बने हुए है। ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है। घुटने से जुड़ी समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। बेवजह की भागदौड़ से आज आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत होगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 5

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज सुखद परिवर्तन होगा, आपकी पदोन्नति होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज मेहनत के उपरांत अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता को उनके मनपसंद का सामान उपहार देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। आज आप अपने मन की बात परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    मीन राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में आज ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिससे अच्छा धन लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज बेटे का रिजल्ट पक्ष आ सकता है। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज किसी कार्य में दोस्त आपकी सलाह मांगेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026

    CG BREAKING NEWS : पोला उत्सव में जा रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

    September 11, 2026

    CG NEWS : मंत्री खुशवंत साहब के भाई ने छोड़ा BJP का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल

    September 11, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.