Friday, February 13, 2026

करतला कॉलेज के पास आया हाथी ,देखने उमड़ा हुजूम, आबादी से दूर खदेड़ने वन अमले के छुटे पसीने….

कोरबा : जिले के कोरबा वन मंडल अंतर्गत आने वाले करतला वन परिक्षेत्र इलाके में हाथियों की मौजूदगी कई दिनों से बनी हुई है। इनमें से एक हाथी जिसके पैर में चोट लगी है और वह चोटिल होकर अपने दल से अलग हो गया है, ग्राम पीडिया से होते हुए यह हाथी करतला के आसपास भटक रहा है। वह घायल है, ठीक से चल नहीं पा रहा, साथ ही भोजन की तलाश में भी है।

आज इस हाथी को करतला के शासकीय महाविद्यालय भवन के आसपास देखा गया और उसने वहां खड़ी एक बाइक को गिरा दिया। हाथी कॉलेज और इसके पीछे वन विभाग के एक भवन के आसपास विचरण कर रहा है।

लोग उसे डण्डे से खदेड़ते नजर आए,शोर मचा रहे हैं। हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी उमड़े नजर आए और चारों तरफ से यह हाथी घिरा हुआ एक मैदान स्थान पर इधर से उधर विचरण करते देखा गया है। ग्रामीण तरह-तरह की आवाज करते हाथी के इर्द-गिर्द देखे गए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -