Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रिश्वतखोरी का अनोखा मामला, ₹50 हजार का साइन किया चेक लेते ACB ने पकड़ा बाबू

    July 28, 2026

    High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट, लंबित मामलों की सुनवाई और अगली तारीखों की जानकारी सार्वजनिक

    July 28, 2026

    CG News : ‘सवनाही’ की अनोखी रस्म बनी आकर्षण का केंद्र, बैगा ने धार्मिक विधि-विधान से गांव को बांधा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोयला खदान में समाये कोरबा-पश्चिम के दो पंचायत ग्राम
    Chhattisgarh

    कोयला खदान में समाये कोरबा-पश्चिम के दो पंचायत ग्राम

    News EditorBy News EditorDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा. कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अब ग्राम पंचायत की संख्या 412 से घटकर 410 हो गई है। इसमें पाली ब्लॉक का ग्राम अमगांव और कटघोरा ब्लॉक का ग्राम मलगांव पंचायत विलोपित हो गया है। दोनों ही पंचायत कोयला खदान में समा गए हैं। यहां के लोगों ने बसाहट नहीं ली है। इस वजह से आगे दोनों ग्राम का अस्तित्व अभी नहीं रहेगा। जिले में मतदाताओं की संख्या 5 लाख 92 हजार 964 है।
    एसईसीएल दीपका के कोयला खदान के विस्तार के लिए इन दोनों ग्रामो की जमीन अधिग्रहित की गई है। इसकी वजह से ही इस बार दोनों ही पंचायतों को विलोपित कर दिया गया है। दोनों ग्राम की आबादी करीब 2200 थी। इन ग्रामो के लोगों ने बसाहट लेने के बजाय अपने स्तर पर दूसरे गांव में जमीन लेकर मकान बना रहे हैं।
    लेकिन ग्राम पंचायत मलगांव में करीब 50 मकान अभी खाली नहीं हुए हैं। यहां के लोग कम मुआवजा की बात कहते हुए घर को नहीं छोड़ रहे हैं। यही हाल ग्राम पंचायत अमगांव का है। दोनों ग्रामो की जमीन पर कोयला उत्खनन भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान का कम मुआवजा दिया गया है। इसी वजह से दूसरे स्थान पर जमीन नहीं ले पा रहे हैं। ग्राम के पास ही खदान पहुंच चुका है। कई लोग दूसरे स्थान में रहने के लिए भी चले गए हैं। लेकिन मकानों को नहीं हटाया है।
    * पिछले चुनाव में भी ग्राम बाम्हनपाठ और पोड़ी हुआ था विलोपित
    एसईसीएल खदान के लिए जमीन अधिग्रहीत करने की वजह से पिछले चुनाव में भी दो पंचायत ग्राम बाम्हनपाठ और पोड़ी को विलोपित कर दिया गया था। दोनों ही पंचायत कटघोरा ब्लॉक में थे। इस बार कटघोरा और पाली से एक-एक पंचायत ग्राम विलोपित हुआ है।
    * 410 ग्राम पंचायतों में 8 हजार महिला मतदाता अधिक, थर्ड जेंडर की संख्या 12
    410 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता 5 लाख 92 हजार 964 में से 3 लाख 534 महिला मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 418 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 12 है। इस तरह 8016 महिला मतदाता अधिक हैं। पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए ही आरक्षित होता है।
    * नए घर बनने के हिसाब से कर रहे खाली
    ग्राम पंचायत मलगांव की सरपंच धनकुंवर कंवर का कहना है कि सभी प्रभावित नए मकान बना रहे हैं। उसके हिसाब से ही मकानों को खाली कर रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रिश्वतखोरी का अनोखा मामला, ₹50 हजार का साइन किया चेक लेते ACB ने पकड़ा बाबू

    July 28, 2026

    High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट, लंबित मामलों की सुनवाई और अगली तारीखों की जानकारी सार्वजनिक

    July 28, 2026

    CG News : ‘सवनाही’ की अनोखी रस्म बनी आकर्षण का केंद्र, बैगा ने धार्मिक विधि-विधान से गांव को बांधा

    July 28, 2026

    CG Accident News : दर्दनाक हादसों से दहला छत्तीसगढ़’ तीन जिलों में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की जान गई, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    July 28, 2026

    आजीविका डबरी बना किसान पिताम्बर बरेठ के लिए समृद्धि का आधार

    July 28, 2026

    भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    July 28, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    रिश्वतखोरी का अनोखा मामला, ₹50 हजार का साइन किया चेक लेते ACB ने पकड़ा बाबू

    July 28, 2026

    High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट, लंबित मामलों की सुनवाई और अगली तारीखों की जानकारी सार्वजनिक

    July 28, 2026

    CG News : ‘सवनाही’ की अनोखी रस्म बनी आकर्षण का केंद्र, बैगा ने धार्मिक विधि-विधान से गांव को बांधा

    July 28, 2026

    CG Accident News : दर्दनाक हादसों से दहला छत्तीसगढ़’ तीन जिलों में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की जान गई, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    July 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.