Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच, मौके पर मचा हड़कंप’ 8 युवतियों पर हुई कार्रवाई

    September 14, 2026

    CG News : छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता पर गंभीर आरोप, ब्लैकमेलिंग का दावा’ पुलिस जांच में जुटी

    September 14, 2026

    CG Crime: SIMS अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, स्टाफ से बदसलूकी का VIDEO वायरल; युवक गिरफ्तार

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘मिशन’ कुवैत पर PM मोदी, 43 साल बाद भारतीय पीएम का दौरा, जानें कैसे गेम-चेंजर साबित होगी ये यात्रा
    Chhattisgarh

    ‘मिशन’ कुवैत पर PM मोदी, 43 साल बाद भारतीय पीएम का दौरा, जानें कैसे गेम-चेंजर साबित होगी ये यात्रा

    News EditorBy News EditorDecember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुवैत की दो दिवसीय (21-22 दिसंबर) यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस प्रमुख पश्चिम एशियाई देश की पहली यात्रा है. इससे पहले, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1981 में कुवैत का दौरा किया था. पीएम मोदी की इस यात्रा को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कहा, “भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनकी जड़ें इतिहास में हैं और जो लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं.”

    मंत्रालय ने कहा, “भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है. भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है. यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.”

    गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा 

    पीएम मोदी को बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद वे कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे. इसके बाद कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी, इस दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे.

    क्यों महत्वपूर्ण है ये दौरा

    कुवैत वर्तमान में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की अध्यक्षता कर रहा है – जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कतर भी शामिल हैं. यह एकमात्र जीसीसी सदस्य देश है, जहां पीएम मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद से अब तक दौरा नहीं किया है. कोविड महामारी के कारण 2022 में प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी गई थी.  खाड़ी देश भारत के लिए प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार हैं, और नई दिल्ली की इन देशों के साथ मजबूत ऊर्जा साझेदारी भी है.

    • कुवैत, भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है.
    • कुवैत, भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है,जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को तीन प्रतिशत तक पूरा करता है.
    • जिसका द्विपक्षीय व्यापार वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10.47 अरब अमेरिकी डॉलर रहा.
    • भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है.
    • इस यात्रा से भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
    • भारत मुक्त व्यापार समझौते के लिए जीसीसी के साथ बातचीत कर रहा है.
    • इस यात्रा से भारत-कुवैत संबंधों को और अधिक मजबूती मिलेगी.

    यात्रा के दौरान, पीएम मोदी एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी करेंगे और एक श्रमिक शिविर का भी दौरा करेंगे. वह कुवैत के अमीर के विशेष अतिथि के रूप में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच, मौके पर मचा हड़कंप’ 8 युवतियों पर हुई कार्रवाई

    September 14, 2026

    CG News : छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता पर गंभीर आरोप, ब्लैकमेलिंग का दावा’ पुलिस जांच में जुटी

    September 14, 2026

    CG Crime: SIMS अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, स्टाफ से बदसलूकी का VIDEO वायरल; युवक गिरफ्तार

    September 14, 2026

    ATM लूटने की फिराक में था बदमाश, स्थानीय लोगों ने दी सूचना’ पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार

    September 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

    September 14, 2026

    PM Awas Yojana : योजना में बड़ा बदलाव, 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा पक्के घर का लाभ

    September 14, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच, मौके पर मचा हड़कंप’ 8 युवतियों पर हुई कार्रवाई

    September 14, 2026

    CG News : छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता पर गंभीर आरोप, ब्लैकमेलिंग का दावा’ पुलिस जांच में जुटी

    September 14, 2026

    CG Crime: SIMS अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, स्टाफ से बदसलूकी का VIDEO वायरल; युवक गिरफ्तार

    September 14, 2026

    ATM लूटने की फिराक में था बदमाश, स्थानीय लोगों ने दी सूचना’ पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार

    September 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.