श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में दीपका कॉलोनी के सूने मकान में सोने चाँदी के आभूषण और लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
प्रार्थी आशीष जैसवाल द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसके सूने मकान से 25/11/24 से 20/12/24 के मध्य सोने चाँदी के आभूषण और लैपटॉप कीमती लगभग 50000 रू को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से चोरी के मशरूका को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


