Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विधानसभा हंगामे पर खुलकर बोले अल्लू अर्जुन, बोले- ‘संध्या थियेटर केस पूरा एक्सीडेंट था’
    Chhattisgarh

    विधानसभा हंगामे पर खुलकर बोले अल्लू अर्जुन, बोले- ‘संध्या थियेटर केस पूरा एक्सीडेंट था’

    News EditorBy News EditorDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए साल 2024 काफी खास रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ ने खूब सुर्खियां बटोरीं और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले वाली शाम को ही हैदराबाद के संध्या थियेटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। इसके बाद ये विवाद गरमाया और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद आज शनिवार को तेलंगाना विधानसभा में भी इसका मुद्दा सुनाई दिया। विधानसभा में बहस के बाद अब अल्लू अर्जुन ने भी इस मामले को लेकर सफाई दी है। अल्लू अर्जुन ने शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने संध्या थियेटर के हादसे को एक दुर्घटना बताया है।

    क्या बोले अल्लू अर्जुन?

    अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत और बच्चे के घायल होने को केवल एक हादसा बताया है। अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘उनके परिवार के साथ जो कुछ हुआ उससे बहुत ही आहत हूं।  हर कुछ घंटों मे बच्चे की तबीयत का पता कर रहा हूं।  किसी भी डिपार्टमेंट या सरकार से कोई आपत्ति नहीं है।  मेरे बारे में काफी गलत बातें कही जा रही है, चरित्र हनन किया जा रहा है। पिछले 20 सालों से आप सब लोग मुझे देख रहे है मेरा व्यक्तित्व ऐसा नहीं है।  मैं तब से कोई फिक्शन या पारिवारिक या फिल्म हिट होने के बाद किसी भी फंक्शन में नहीं जा पा रहा हूं।  मुझे भी काफी बुरा लग रहा है।  पुलिस वहां क्लियर कर रही थी इसीलिए मुझे लगा कि पुलिस सब संभाल रही है। थियेटर के चंद मीटर पर ही मैं गाड़ी के बाहर आया, गाड़ी आगे नहीं जा रही थी, इसलिए अमूमन जैसे होता है कि अभिनेता हाथ हिलाता है तो  फैन्स एक झलक देख कर आगे बढ़ जाते हैं। मुझे वहां कोई पुलिस नहीं मिली किसी ने समाचार नहीं दिया कि भगदड़ हुई है।  अगर ऐसा होता तो मैं खुद अपने परिवार के साथ ऐसी जगह से चला जाता ना। मेरे बच्चों को लेकर मैं भी ऐसी जगह नहीं रहता हूं ना ठीक वैसे ही जैसे कि कोई भी पिता करता है।’

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इससे पहले 4 दिसंबर की शाम को इस फिल्म के हैदराबाद के संध्या थियेटर में प्रीमियर रखा गया था। यहां बड़ी संख्या में फैन्स जुटे और अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। लेकिन यहां भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने थियेटर मालिक और अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अल्लू अर्जुन को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार भी किया था। जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से जमानत दिलाई गई थी। अब शनिवार को इस मामले को लेकर तेलंगाना की विधानसभा में भी काफी बवाल देखने को मिला था। तेलंगाना विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब अल्लू अर्जुन को भगदड़ और महिला की मौत के बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा, ‘अब फिल्म हिट होगी’। वहीं सीएम रेवंत रेड्डी ने भी कहा कि हीरो (अल्लू अर्जुन) ने लापरवाही की और मौत की सूचना देने के बावजूद भी वह थिएटर से बाहर नहीं गए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार प्रति माह ₹30000 कमाता है, लेकिन प्रति टिकट ₹3000 खर्च करता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि बेटा अल्लू अर्जुन का प्रशंसक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026

    Raksha Bandhan Special Train : रक्षाबंधन पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर में पार्षद कार्यालय पर पथराव, गेट का कांच टूटा’ महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.