Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थि विसर्जन की रस्में निभाई गईं
    Chhattisgarh

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थि विसर्जन की रस्में निभाई गईं

    News EditorBy News EditorDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: गुरुद्वारा मजनूं का टीला के पास यमुना घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थि विसर्जन की रस्में निभाई गईं. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया.

    मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर बढ़ा विवाद
    कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने ‘भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री’ का सरासर अपमान किया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार को देश के महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था.
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर पलटवार किया और उस पर मनमोहन सिंह के निधन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. नड्डा ने कहा कि इस घटिया सोच के लिए कांग्रेस की जितनी भी निंदा की जाए, कम है.
    भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था. वह 92 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है.’
    उन्होंने कहा कि वह एक दशक तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं. राहुल गांधी के मुताबिक, आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए.
    उन्होंने कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं. सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था.’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026

    (कोरबा) आश्रित ग्राम करगामार में गहराया पेयजल संकट

    June 8, 2026

    जिले के सड़क सुरक्षा मितानों का विशेष जागरूकता, राहवीर योजना की दी गई जानकारी

    June 8, 2026

    अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के जहर खाने के मामले में, महिला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार

    June 8, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026

    (कोरबा) आश्रित ग्राम करगामार में गहराया पेयजल संकट

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.