➡ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जीजा जो पीड़िता को बदनाम करने का धमकी दिया है, दिनांक 14.01.2024 को इसकी फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर गांव के दीवालों पर चस्पा किया है प्रार्थीया की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला गंभीर प्रकृति एवं महिला संबंधी होने से सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ति, सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.)अति. पुलिस अधीक्षक महोदया , एवम मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान टीम भेजा गई जहा आरोपी घर में मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया , आरोपी को दिनांक 27.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा के मार्गदर्शन में प्र.आर. योगेश्वर बंजारे आरक्षक नन्ही यादव, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




