Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नक्सल प्रभावित बीजापुर में बड़ा हादसा’ प्रेशर IED फटने से तीन घायल, सुरक्षा बलों ने शुरू की जांच

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न

    July 29, 2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘जिस लंगड़े ने हमारी मां-बहन का रेप किया…’, सैफ-करीना पर भड़के कुमार विश्वास, तैमूर के नाम पर कह दी बड़ी बात
    Entertainment

    ‘जिस लंगड़े ने हमारी मां-बहन का रेप किया…’, सैफ-करीना पर भड़के कुमार विश्वास, तैमूर के नाम पर कह दी बड़ी बात

    News EditorBy News EditorJanuary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कवि कुमार विश्वास अपनी कविताओं से ज्यादा इन दिनों अपने विवादों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विश्वास कड़वी और गहरी बातें आसानी से कहने के लिए जाने जाते हैं। वो बेबाकी से अपनी बातें रखने से न डरते हैं और न ही चूकते हैं। हिंदी कविताओं से लोकप्रिय हुए कुमार विश्वास इन दिनों फिल्मी कलाकारों के ऊपर तंज कस रहे हैं। बॉलीवुड सितारों के ऊपर टिप्पणियां करना आज कल उनके लिए आम बात हो गई है। हाल में ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर तंज कसने के बाद अब उन्होंने सैफ अली खान और करीना कपूर पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए ही दोनों को लताड़ लगाई है। इसके पीछे की वजह उनके बड़े बेटे तैमूर का नाम है। कुमार विश्वास ने एक बार फिर तैमूर अली खान के नाम को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है।

    भड़के नजर आए कुमार विश्वास

    यूपी के मुरादाबाद में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिना नाम लिए ही करीना कपूर और सैफ अली खान पर निशाना साधा और साफ कहा कि वो किसी से डरते नहीं है। हमलावर अंदाज में उन्होंने तैमूर अली खान के नाम को लेकर टिप्पणी की और कहा कि इन सितारों को बच्चे का नाम रखने के लिए क्या कौोई और नाम नहीं मिला जो उन्होंने  देश पर आक्रमण करने वाले, भारत की मां-बहन का रेप करने वाले शख्स पर अपने बच्चे का नाम रखा। साथ ही उन्होंने ये तक कह दिया कि वो तैमूर को हीरो तो क्या विलेन भी नहीं बनने देंगे।

    कुमार विश्वास ने कही ये बात

    कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा, ‘मुझे पता है टिप्पणियां रिकॉर्ड करने के लिए बैठे हैं, लेकिन फिर कह दूं, मायानगरी में बैठने वाले लोगों को ये समझना पड़ेगा कि देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसे हम हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरो-हीरोइन हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख दोगे, ये चलेगा नहीं। इतने नाम पड़े हैं यार, कुछ भी रख लेते तुम रिजवान रख लेते, उसमान रख लेते, तुम्हें एक ही नाम मिला…जिस बदतमीज लंगड़े आदमी ने हमारी मां के साथ बहन के साथ रेप किया, वो लफंगा ही मिला तुम्हें प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए और अब इसे अगर हीरो बनाओगे तो खलनायक तक नहीं बनने देंगे ध्यान रखना। भारत जागा हुआ है हमारा।’

    सोनाक्षी जहीर को लेकर कही थी ये बात

    वैसे कुमार ने बहुत ही चतुराई से अपनी बात रखी और इस दौरान उन्होंने सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर तीनों का ही नाम नहीं लिया, लेकिन इसके बाद भी ये जाहिर हो गया कि वो उनकी ओर ही इशारा कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने मेरठ महोत्सव में सोनाक्षी और जहीर इकबाल को लेकर कहा था, ‘अपने बच्चों को नाम याद करवाइए सीता जी की बहनों का। भगवान राम के भइयों का। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं वो तालियां बजाएं।’ अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए-गीता पढ़वाइए नहीं तो ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम ‘रामायण’ हो लेकिन आपके घर की ‘श्रीलक्ष्मी’ को कोई ओर उठाकर ले जाये।’ कुमार के इस बयान पर भी काफी बवाल मचा था और लोगों ने इस पर विरोध भी जाहिर किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नक्सल प्रभावित बीजापुर में बड़ा हादसा’ प्रेशर IED फटने से तीन घायल, सुरक्षा बलों ने शुरू की जांच

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न

    July 29, 2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    July 29, 2026

    जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित

    July 29, 2026

    गोपाल मोदी का बड़ा हमला: कटघोरा नगर पालिका में कथित ₹13.60 लाख घोटाले की निष्पक्ष जांच और सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग

    July 29, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    नक्सल प्रभावित बीजापुर में बड़ा हादसा’ प्रेशर IED फटने से तीन घायल, सुरक्षा बलों ने शुरू की जांच

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न

    July 29, 2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    July 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.