Monday, October 27, 2025

कोरबा में बेकाबू कार 25 फीट नीचे खाई में गिरी:2 SECL कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर, ​​​​​​​कुसमुंडा से सूरजपुर जा रहे थे कर्मचारी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 25 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 2 SECL कर्मचारियों मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना बागो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी की है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान गणेश प्रजापति (35) और रुद्रेश्वर गोड (35) के रूप में हुई है। जो हादसे के दौरान नीचे दब गए थे। गणेश कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में काम करता था।वहीं रुद्रेश्वर केबल विभाग में पदस्थ था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -