Saturday, July 5, 2025

कोरबा महापौर चुनाव: क्या कल्पना पटेल को मिलेगा पार्टी का समर्थन?

कोरबा: नगर पालिका निगम चुनाव के महापौर पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और इस बार सीट को सामान्य महिला श्रेणी के तहत आरक्षित किया गया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री और भारतीय खाद्य निगम के सदस्य नवीन पटेल की धर्मपत्नी, कल्पना नवीन पटेल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है।

कल्पना पटेल ने पहले भी अपनी दावेदारी मजबूत तरीके से पेश की थी, लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। इसके बावजूद, वह पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं और अपनी पहचान मजबूत करती रहीं। इस बार, उनकी उम्मीदवारी को लेकर भाजपा समर्थकों में उत्साह है।

सस्पेंस बरकरार: क्या इस बार मिलेगा टिकट?
कल्पना पटेल के समर्थकों का मानना है कि पार्टी उनके सक्रिय योगदान और प्रभावशाली छवि को देखते हुए उन्हें टिकट दे सकती है। हालांकि, भाजपा के अंदरूनी समीकरण और अन्य उम्मीदवारों की मजबूत दावेदारी ने सस्पेंस बढ़ा दिया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -