⏩ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष माह जनवरी में सड़क सुरक्षा का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद, वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।
⏩ इसी क्रम में यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल लछनपुर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक, छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है।
⏩ 36 वॉ सड़क सुरक्षा माह 2025 का प्रमुख उद्देश्य लोगो को यातायात नियमों को अवगत कराने के साथ साथ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के प्रति जागरूकता लाना है। क्योंकि वर्ष 2024 में घटित सड़क दुर्घटना प्रकरणों का अवलोकन करने पर सबसे ज्यादा मृत्यु दोपहिया वाहन में हुई है जिसका मुख्य कारण सिर में गंभीर चोट आने से होना पाया गया। यदि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट धारण कर वाहन चलाना प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सड़क दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरणों में कमी लाई जा सकती है।
⏩ यातायात पुलिस जांजगीर का अपील :- वाहन चालकों से
यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे। वाहन के संपूर्ण कागजात हमेशा दुरूस्त रखें। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाए, नशे की हालत में वाहन ना चलाए, चार पहिया वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करें, सड़कों पर नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर दूसरों के लिए असुविधा या दुर्घटना का कारण ना बने।
⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी प्रभारी यातायात, निरी. लालन पटेल यातायात एवं आरक्षक दिनेश कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।