Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर पंचमुखी दीपक वाला कर लें ये एक उपाय, मिलेंगे कई लाभ
    Featured

    Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर पंचमुखी दीपक वाला कर लें ये एक उपाय, मिलेंगे कई लाभ

    News EditorBy News EditorJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकदाशी का व्रत 10 जनवरी शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से आपको कई लाभ प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से योग्य संतान की भी आपको प्राप्ति होती है। इस दिन सुख-समृद्धि की कामना के साथ लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है पुत्रदा एकादशी के दिन पंचमुखी दीपक जलाना। पंचमुखी दीपक जलाने से कई तरह के लाभ आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि सही दिशा और सही समय पर इसे जलाने पर ही आपको लाभ प्राप्त होता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, पुत्रदा एकादशी के दिन आपको किस दिशा में पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए और इससे आपको क्या लाभ प्राप्त हो सकता है।

    पौष पुत्रदा एकादशी के दिन कहां जलाएं पंचमुखी दीपक

    पंचांग के अनुसार, पौष माह की एकादशी तिथि 9 जनवरी दिन में 12 बजकर 26 मिनट पर शुरू हो जाएगी। इसका समापन 10 जनवरी की सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी को ही रखा जाएगा। इस दिन सुबह के समय आपको विष्णु-लक्ष्मी के पूजन के साथ ही पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए। पंचमुखी दीपक आप सुबह 10 बजे से पहले जला सकते हैं। दीपक को रखने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) रहेगी।

    पंचमुखी दीपक का महत्व

    पंचमुखी दीपक पांच तत्वों जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश का प्रतीक होता है। साथ ही ये दिशाओं का भी प्रतीक माना जाता है। इसलिए पंचमुखी दीपक जलाने से सभी तत्व और सभी दिशाओं से जुड़े शुभ परिणाम आपको प्राप्त होते हैं। इसलिए विशेष मौकों पर आपको पंचमुखी दीपक जलाने से बेहद लाभ होता है।

    पंचमुखी दीपक जलाने के लाभ 

    अगर आप पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पंचमुखी दीपक जलाते हैं तो कई तरह के लाभ आपको मिल सकते हैं। इस दिन पंचमुखी दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में मौजूद नकारात्मकता से भी आपको छुटकारा मिलता है। पंचमुखी दीपक जलाने से घर के लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही मानसिक रूप से भी घर के लोग सशक्त होते हैं। अगर आप आर्थिक या करियर से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आपको पंचमुखी दीपक पुत्रदा एकादशी के दिन जलाना चाहिए, लाभ मिलेगा। इसके साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी यह उपाय कारगर माना जाता है।पंचमुखी दीपक की पांच लौ आपके सर्वांगीण विकास के लिए शुभ मानी जाती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.