Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नई आफत! रहस्यमयी बीमारी से टकले हो रहे लोग, दशहत में 11 गांव; मचा हड़कंप
    Chhattisgarh

    नई आफत! रहस्यमयी बीमारी से टकले हो रहे लोग, दशहत में 11 गांव; मचा हड़कंप

    News EditorBy News EditorJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बुलढाणा: जिले के शेगांव तहसील में एक रहस्यमयी बीमारी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीमारी की वजह से लोगों के बाल झड़ने शुरू हो गए हैं। आलम यह है कि इस बीमारी से 11 गांवों के लोग पीड़ित हैं। शुरुआत में 3 गांव के लोगों के बाल अचानक झड़ने की घटना सामने आई। बाद में ये बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती गई और अब 11 गांवों के लोग इससे पीड़ित हैं। हालांकि ये कौन सी बीमारी है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। इन 11 गांवों में अब तक 127 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनके बाल झड़ने लगे हैं। इस बीमारी को लेकर नागरिकों में चिंता और डर का माहौल दिखाई दे रहा है। इसका असर सिर्फ पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं और बच्चों में भी देखने को मिल रहा है।

    6-7 दिन में झड़ जाते हैं पूरे बाल

    गांव के सरपंच ने बताया कि एक बार बार झड़ना शुरू हुए तो फिर 6-7 दिन के अंदर सिर के पूरे बाल झड़ जाते हैं। इस बीमारी की वजह से लोग पूरी तरह से टकले हो जा रहे हैं। शुरुआत में बोंडगाव, कालवाड़ और हिंगणा गांवों में इस बीमारी के मामले सामने आए। ये गांव शेगाव तहसील में आते हैं। वहीं बुलढाणा जिले का स्वास्थ्य विभाग इस बारे में जांच करने के लिए गांव में पहुंचा है और मरीजों की जांच की जा रही है। एक युवक ने बताया कि उसके बाल पिछले 10 दिनों से झड़ रहे हैं। युवक ने बताया कि उसकी दाढ़ी के बाल भी झड रहे हैं। इस बीमारी के डर से बहुत से लोगों ने अपने पूरे बाल कटवा लिए हैं।

    जांच के लिए भेजे गए सैंपल

    स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने बताया कि हमने पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। मरीजों के सिर के हिस्से की बायोप्सी भी करवाएंगे, जिससे बीमारी का पता चलेगा। अंदाजा है कि यह फंगल इंफेक्शन है, लेकिन गांव में डर है कि फंगल इंफेक्शन है या फिर टक्कल वायरस इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। ये घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में आकर बाल झड़ने वाले मरीजों की जांच कर रही है। उनके ब्लड संपल भी लिए गए और पानी के सैंपल भी लिए गए। अभी तक पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट में नाइट्रेट की मात्रा बढ़े होने की बात सामने आई है। हालांकि माना जा रहा है कि इसके पीछे और भी कोई वजह हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026

    President Draupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22-23 अक्टूबर के कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों पर नजर

    October 17, 2026

    बिहान योजना से जुड़कर पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उत्पादों के निर्माण को बनाया आजीविका का आधार

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.