Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस का बड़ा कदम, फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    October 15, 2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    October 15, 2026

    CG News : अजगर के मुंह में मिली कैंसर जैसी गांठ, डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की सर्जरी कर बचाई जान

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली सौगात, 3.03 लाख अतिरिक्त पीएम आवास की मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने जताया आभार
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली सौगात, 3.03 लाख अतिरिक्त पीएम आवास की मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने जताया आभार

    News EditorBy News EditorJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3 लाख 3 हजार 384 अतिरिक्त आवासों की मंजूरी दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ को तीन लाख तीन हजार 384 अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास स्वीकृति की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के आवासहीनों के हित में लिए गए इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    केंद्रीय शिवराज सिंह ने पत्र में बताया कि इस अतिरिक्त मंजूरी को मिलाकर अब वित्तीय वर्ष 2024 -25 में छत्तीसगढ़ को कुल 11 लाख 65 हजार 315 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास समग्र विकास का लक्ष्य दिया गया है।

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लागू किया है। इस योजना का उद्देश्य सुविधाओं के साथ पक्के घरों के निर्माण के लिए पात्र ग्रामीण परिवारों को सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त 2024 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवास की आवश्यकता को पूरा करने के लिए दो करोड़ अतिरिक्त आवासों के निर्माण की योजना को मार्च 2029 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024 -25 में सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 आधारित स्थाई प्रतीक्षा सूची और आवास प्लस 2018 सर्वेक्षण सूची से छत्तीसगढ़ को 8,61 931 घरों का लक्ष्य आवंटित किया गया था। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024 -25 के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए अंतिम आवास प्लस 2018 सर्वेक्षण सूची से 3,03,384 घरों के अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सभी के लिए आवास की भारत सरकार की प्रतिबद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य को 2024 में अब 11,65 315 घरों का समग्र लक्ष्य आवंटित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस का बड़ा कदम, फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    October 15, 2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    October 15, 2026

    CG News : अजगर के मुंह में मिली कैंसर जैसी गांठ, डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की सर्जरी कर बचाई जान

    October 15, 2026

    असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर कोरबा पुलिस की लगातार कठोर कार्यवाही जारी

    October 15, 2026

    विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 15, 2026

    CG News : निलंबित IPS रतन लाल डांगी के मामले में नया मोड़, आरोप-पत्र जारी’ पीड़िता की आपत्ति पर बदला जांच अधिकारी

    October 15, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस का बड़ा कदम, फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    October 15, 2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    October 15, 2026

    CG News : अजगर के मुंह में मिली कैंसर जैसी गांठ, डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की सर्जरी कर बचाई जान

    October 15, 2026

    असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर कोरबा पुलिस की लगातार कठोर कार्यवाही जारी

    October 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.