Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 14 January 2025: आज मकर संक्रांति के दिन इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य का मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 14 January 2025: आज मकर संक्रांति के दिन इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य का मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJanuary 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    14 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज मकर संक्रांति है। आज प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपके लिए दिन पॉज़िटिव रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा। आज नियमित कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारियां हासिल करने में भी समय बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। आज व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और रुका काम भी व्यवस्थित होगा। आज घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वसूली करने का भी उचित दिन है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि: 

    आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि: 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज रियल स्टेट में फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बनाने में आपका प्रयास जरूरी है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। आज आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप नहीं ले पाएंगे। कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि:

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर  की परेशानियां खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां खत्म होंगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि:

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा, इससे गलत फेहमियाँ नहीं होंगी। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। जीवनसाथी के साथ में किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोक होगी। पहले दिए हुए किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके फेवर में आएगा। आज घर के किसी महिला को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि:

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आज परिवार का संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026

    President Draupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22-23 अक्टूबर के कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों पर नजर

    October 17, 2026

    बिहान योजना से जुड़कर पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उत्पादों के निर्माण को बनाया आजीविका का आधार

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.