Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आग में लॉस एंजिलिस का पेरिस से भी बड़ा इलाका खाक, 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, कनाडा-ईरान ने बढ़ाया मदद का हाथ
    Chhattisgarh

    आग में लॉस एंजिलिस का पेरिस से भी बड़ा इलाका खाक, 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, कनाडा-ईरान ने बढ़ाया मदद का हाथ

    News EditorBy News EditorJanuary 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट का लॉस एंजिलिस शहर एक हफ्ते से जंगल से फैली विनाशकारी आग का सामना कर रहा है. आग यहां के जंगलों में 6 जनवरी को आग लगी थी, जो देखते ही देखते पूरे शहर में फैल गई. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, आग से शहर का 40 हजार एकड़ का इलाका चपेट में है. रविवार तक करीब 38,629 एकड़ इलाका जल चुका था. यह करीब 60 वर्ग मील के बराबर है. फ्रांस की राजधानी पेरिस का आकार 105 वर्ग किलोमीटर यानी 41 वर्ग मील है. इसका मतलब है कि वाइल्डफायर से लॉस एंजिलिस का पेरिस से भी ज्यादा बड़ा इलाका जलकर खाक हो चुका है. आग की चपेट में आकर अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है. 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आग में अब तक अमेरिका को करीब 11.60 लाख करोड़ से लेकर 13 लाख करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है.

    न्यूयॉर्क के बाद लॉस एंजिलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. ये कैलिफोर्निया में अब तक लगी सबसे भयंकर आग है. आग बुझाने के लिए कई देश अमेरिका के साथ आए हैं. यहां तक की ईरान ने भी दुश्मनी भुलाकर अमेरिका को मदद की पेशकश की है. आइए जानते हैं लॉस एंजिसिल में कहां-कहां फैली है आग? अब तक कितने पर्सेंट एरिया में आग पर पाया गया काबू? आग बुझाने में कौन-कौन से देश किस तरह कर रहे अमेरिका की मदद:-

    कहां कितनी फैली आग?
    CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिलिस से करीब 32 किलोमीटर दूर स्थित पेसिफिक पैलिसेड्स का 23,700 एकड़ का एरिया आग की चपेट में है. अब तक 11% आग पर काबू पाया गया है. ईटन का 14,000 एकड़ का एरिया आग की चपेट में है, जिसमें से फायर फाइटर्स ने 27% आग पर काबू पाया है. हर्स्ट के 800 एकड़ क्षेत्र में आग फैली है. अभी तक 89% आग पर काबू पा लिया गया है. लिडिया में आग का दायरा 400 एकड़ तक फैला था. यहां 100% आग पर काबू पा लिया गया है.

    आग से अब तक कितना नुकसान?
    -न्यूज एजेंसी AFP और रॉयटर्स के मुताबिक लॉस एंजिलिस (LA) में लगी आग से अब तक 135-150 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है. भारतीय रुपये में ये आंकड़ा करीब 11.60 लाख करोड़ से लेकर 13 लाख करोड़ रुपये तक है.
    -कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस शहर में जंगल से फैली आग से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. ईटन और पैलिसेड्स में 16 लोगों के लापता होने की खबर है.
    -आग में शहर का 40 हजार एकड़ का इलाका प्रभावित हुआ है. इनमें से 29 हजार एकड़ का इलाका खाक हो चुका है.
    -जंगल से फैली आग में 10 हजार से ज्यादा बिल्डिंगें जलकर खाक हो चुकी हैं. करीब 30 हजार घर डैमेज हुए हैं.
    -आग की वजह से 50 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. 1 लाख लोग बिना बिजली के गुजारा कर रहे हैं.
    -आग से पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, एश्टन कुचर समेत कई हॉलीवुड स्टार्स के घर तबाह हो चुके हैं.
    -आग की वजह से कई सेलिब्रिटीज को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ा है.

    आग बुझाने में कई देश कर रहे मदद
    -आग से निपटने में अमेरिका की मदद के लिए मेक्सिको से फायरफाइटर्स पहुंचे हैं.
    -दुश्मनी भुलाकर ईरान ने भी इस मुश्किल घड़ी में अमेरिका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी यानी IRCS की ओर से मदद की पेशकश की गई है.
    -कनाडा ने आग बुझाने के लिए अपने CL-415 एयरक्राफ्ट यानी सुपर स्कूपर्स भेजा है. लॉस एंजिलिस में काउंटी फायर डिपार्टमेंट ने कनाडा की सरकार से 30 साल की लीज पर दो सुपर स्कूपर्स उधार लिए हैं. इनमें से फिलहाल एक ही चालू है. एक फिलहाल डैमेज कंडीशन में है.

    सुपर स्कूपर्स की खासियत समझिए
    सुपर स्कूपर्स एक ऐसा एयरक्राफ्ट है, जिसे जंगल की आग बुझाने के लिए डिजाइन किया गया है. ये पानी और जमीन दोनों पर चल सकता है. ये एयरक्राफ्ट समंदर के ऊपर चलकर बहुत ही तेजी से 1600 गैलन तक मात्रा में पानी भर सकता है. उसे पल भर में फोम में मिला सकता है. साथ ही 350 किलोमीटर की रफ्तार से उड़कर आग पर पानी की बौछार कर उसे बुझा सकता है. सुपर स्कूपर्स के पंखों की लंबाई 65 फीट है. उसका फैलाव 93 फीट है. इसे 1600 गैलन पानी भरने में सिर्फ 12 सेकंड लगते हैं. इसका पायलट एक बार में पूरा पानी आग पर बरसा सकता है. या फिर बारी-बारी से एयरक्राफ्ट के 4 दरवाजों का इस्तेमाल कर सकता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.