Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, धन लाभ के साथ हर काम होंगे पूरे, जानें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, धन लाभ के साथ हर काम होंगे पूरे, जानें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorJanuary 18, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    18 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 1 बजकर 16 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है , उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 4

    वृष राशि 

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिलाएगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए,, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान। आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि 

    आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराने से आपका मूड अच्छा रहेगा।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 2

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा।

    1. शुभ रंग- आसमानी
    2. शुभ अंक- 8

    सिंह राशि 

    आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय में चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने लक्ष्य को अचीव करने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प करेंगे और पूरा करने के लिए आज से ही जुट जाएंगे।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 5

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाया है । वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। खनिज पदार्थ के व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। डीप्रेशन की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा चलेगा।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 2

    तुला राशि 

    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा आपका ज्ञान बढ़ेगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनाएंगे। आज आप अपनी डेली रूटीन में बुक पढ़ने की हैबिट डाल सकते है। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 3

    धनु राशि 

    आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा। इस राशि की महिलाये ऑनलाइन योगा की ट्रेनिंग सीख सकती हैं।

    1. शुभ रंग- नारंगी
    2. शुभ अंक- 7

    मकर राशि 

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 8

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब एंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 1

    मीन राशि 

    आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आएंगे। इवेंट मनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    1. शुभ रंग- पिच
    2. शुभ अंक- 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026

    दीपका खदान में चल रहा था काला खेल’ कोरबा पुलिस ने कोयला चोर गिरोह को दबोचा

    May 1, 2026

    CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी’ IG पी. सुंदरराज का दावा ‘माओवाद अब अंतिम दौर में

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.